Latest news : अंतर्राष्ट्रीय : प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर जताया शोक| लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण के लिए भीषण गर्मी के बीच मतदान| विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए वोट किया: अक्षय कुमार| राजस्थान SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में आरोपियों ने SC का दरवाजा खटखटाया|  प्रधानमंत्री मोदी ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की प्रार्थना| जम्मू कश्मीर : जम्हूरियत में सबसे बड़ी चीज लोगों की आवाज: उमर अब्दुल्ला|  

AGMAN

आगमन का 11 वां स्थापना दिवस : निशांत ने संभाली पवन जी जैन की साहित्यिक विरासत

आगमन का 11 वां स्थापना दिवस : निशांत ने संभाली पवन जी जैन की साहित्यिक विरासत

साहित्यिक संस्था 'आगमन' का 11 वाँ स्थापना दिवस बुद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया|  संस्था के जनक स्वर्गीय पवन जैन के निधन के बाद पहली बार हो रहे समारोह में पिता की साहित्यिक विरासत पुत्र ने संभाली| कार्यक्रम में देश-विदेश में बसे, आगमन मंच के 170 आजीवन सदस्यों की काव्य-रचनाओं के साझा-संकलन 'अनन्या' का विमोचन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत पी जैन कार्यक्रम कि सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया|  साहित्यिक संस्था के देश में ही नहीं, विदेश में भी बहुत से आजीवन सदस्य हैं। हर वर्ष आगमन सितम्बर में स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मानती है मगर इस वर्ष जून के माह में आगमन  के संस्थापक पवन जैन कालकावलित हो गए जिसके कारण सितम्बर के स्थापना दिवस को स्थगित कर दिया गया था। 24 दिसंबर 2023 को लखनऊ के बुद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, गोमती नगर में, संस्था का 11वाँ स्थापना दिवस, आगमन उत्सव उमंग के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। दो सत्र में 8 घटों तक चले इस साहित्यिक आयोजन में, देश के 20 राज्यों से 150 से भी अधिक साहित्यकारों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदीप कौर द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन, शिप्रा खरे और मनीषा जोशी ने बहुत ही रोचक अंदाज में किया। दीप-प्रज्वलन के उपरांत गिन्नी सहगल ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्रा और अध्यक्ष प्रो विश्वभर दयाल शुक्ला रहे साथ ही आगमन अतिथि मुनालश्री विक्रम बिष्ट, नीमा पंत, रिचा जोशी, कविता मल्होत्रा, तारा इकबाल, एडवोकेट के सरन, संजीव निगम उपस्थित रहे। कविता मल्होत्रा के वात्सलय टीम द्वारा नाटक “ब्लैंक चेक” की प्रस्तुति शानदार रही और साथ ही रशिका भसीन द्वारा बेहद खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया गया। पंकज सिंह चावला द्वारा स्मृतिशेष पवन जैन को समर्पित एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। इस साझा-संकलन को 5 खण्डों में प्रकाशित किया गया है। इस साझा-संकलन में शामिल सभी उपस्थित रचनाकारों का सम्मान किया गया। मध्यान्तर के उपरांत कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संयुक्त सञ्चालन अनुराधा पाण्डेय एवं अभिषेक द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि यदुनाथ सिंह मुरारी एवम अध्यक्ष डॉ अर्चना श्रीवस्तव रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार- लेखक मनीष शुक्ल, अलंकार रस्तोगी, नमिता सचान सुंदर आगमन अतिथि जुबैर अंसारी,  मनोज शुक्ल मनुज,  उपस्थित रहे। बालकवि प्रत्यूष की “रश्मिरथी” काव्य प्रस्तुति बेहद शानदार रही। नई शुरूआत “नमस्ते आगमन” के बारे में अभिषेक शुक्ला द्वारा सभी को जानकारी दी गई एवम्  प्रवीण और आकृति द्वारा काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी रचनाकारों का काव्य-पाठ भी हुआ। आगमन अध्यक्ष निशान्त जैन जी के नेतृत्व में संयोजन टीम के सभी सदस्य कुलदीप कौर, ऋतु अस्थाना, रेखा बोरा, अवधेश कनौजिया, पंकज सिंह चावला, प्रणव मेहता, खुशबू, अक्षय और फोटोग्राफर विराज के सहयोग से कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा! आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Read More
आगमन… एक ख़ूबसूरत अहसास ने दी संस्थापक पवन जैन को श्रद्धांजलि

आगमन… एक ख़ूबसूरत अहसास ने दी संस्थापक पवन जैन को श्रद्धांजलि

साहित्यिक संस्था आगमन एक ख़ूबसूरत अहसास के लखनऊ चैप्टर ने संस्थापक श्रद्येय पवन जैन की स्मृति में एक काव्य गोष्ठी व‌ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया| कार्यक्रम वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा बोरा के संयोजन में आयोजित किया गया|  अध्यक्षता नमिता सुन्दर व संचालन मनोज शुक्ल ने किया। काव्य गोष्ठी का प्रथम सत्र सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व आराधना के साथ आरंभ हुआ,  जिसमें सभी रचनाकारों ने अपने उत्कृष्ट गीत, ग़ज़ल, दोहा, छंद, मुक्तक व छंदमुक्त काव्य से गोष्ठी को बाँधे रखा। नमिता सुन्दर के अध्यक्षीय सम्बोधन के साथ प्रथम सत्र समाप्त हुआ। द्वितीय सत्र में कवियों ने स्मृति शेष पवन…
Read More
आगमन ने 75 विदुषी महिलाओं को सम्मानित किया

आगमन ने 75 विदुषी महिलाओं को सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- 2022 पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में महिला सम्मान समारोह हरिद्वार : साहित्य, कला, संस्कृति, समाजिक एवम महिला सरोकारों को  समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था 'आगमन' ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- 2022 के अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी  विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री, अति महत्त्वपूर्ण अतिथि के रूप में प्रसार भारती के पूर्व उपमहनदेशक, अंतराष्ट्रीय कवि एवम् साहित्यकार लक्ष्मी शंकर बाजपेई एवम् अंतरराष्ट्रीय कवयित्री एवम् पत्रकार ममता किरण की गरिमामई उपस्थिति…
Read More
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : हरिद्वार में होगा आगमन का महिला सम्मान समारोह

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : हरिद्वार में होगा आगमन का महिला सम्मान समारोह

साहित्य , कला , संस्कृति , सामाजिक एवम महिला सरोकारों को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था 'आगमन' की ओर से महिला दिवस उत्सव मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- 2022 के अवसर पर आगामी रविवार 13 मार्च 2022 को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में देश - विदेश की 80 विदुषी महिलाओं , जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान किया है साथ ही विशेष उपलब्धियां हासिल की है। उन को विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया जायेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो रूप…
Read More
आगमन संगोष्ठी : ‘हमारी आँख का पानी कहीं पत्थर न हो‌ जाये…’

आगमन संगोष्ठी : ‘हमारी आँख का पानी कहीं पत्थर न हो‌ जाये…’

लखनऊ एक्सपो 2021 में रेखा रावत बोरा के संयोजन में आगमन की संगोष्ठी लखनऊ एक्सपो 2021 में मुनाल उत्तरांचल पूर्वांचल कला उत्सव के तहत आयोजित गोष्ठी में कवियों ने शब्दों के रंग बिखेरे। आगमन संस्था की  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा रावत बोरा के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रूहेलखंड व आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मोहम्मद मुज़म्मिल ने कविताओं को जीवन में उम्मीद का संचार करने वाला बताया। विशिष्ट अतिथि मुनालश्री विक्रम बिष्ट की उपस्थिति में जाने- माने कवियों ने पाठ किया गया। कार्यक्रम का आग़ाज़ डॉ अर्चना श्रीवास्तव जी के उद्बोधन व वाणी वन्दना  "हंसारूढ शारदे मां तम…
Read More