Latest news : चुनाव 2024 नामांकन : लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन| बिहार : सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन|नई दिल्ली : अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग| पश्चिम बंगाल: बीरभूम से BJP उम्मीदवार ने नामांकन पत्र रद्द होने को SC में दी चुनौती|  छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया नक्सली| कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निष्कासित करने की मांग, पार्टी नेता ने HD देवगौड़ा को लिखा पत्र|

नवांकुर साहित्य सभा : ‘काव्यान्कुर 8’ और ‘ज़िन्दगी मुस्कुराएगी’ का लोकार्पण

नई दिल्ली : देश के नव-कलमकारों को काव्य के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु समर्पित संस्था नवान्कुर साहित्य सभा ने नवान्कुर काव्य पाठ और पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया। समारोह में बहुप्रतीक्षित नवान्कुरों के लिए प्रकाशित श्रंखला में आठवीं पुस्तक ‘काव्यान्कुर 8’ तथा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री अशोक कश्यप की दूसरी पुस्तक ‘ज़िन्दगी मुस्कुराएगी’ का लोकार्पण किया गया।

इंडिया हेबीटेट सेन्टर के गुलमोहर सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता हिंदुस्तान के वरिष्ठ शायर, साहित्यकार श्री दीक्षित दनकौरी ने की I मंच पर विराजमान अतिविशिष्ट अतिथियों में आकाशवाणी एक पूर्व निदेशक श्री हरिसिंह पाल, वरिष्ट दोहाकार श्री नरेश शांडिल्य, वरिष्ठ शायर- संचालक श्री अनिल मीत रहे I जिन्होंने अपने वक्तव्य में नवांकुरों को कविता को बेहतर बनाने के गुण बताये और उनका हौंसला बढाया I विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सीमा अग्रवाल, सुश्री रीता जय हिंद एवं श्रीमती सरोज बाला कश्यप रहीं I कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से कवि श्री अशोक कश्यप ने अपने मधुर स्वर में किया I प्रथम सत्र में ‘ज़िन्दगी मुस्कुराएगी’ का लोकार्पण हुआ। वरिष्ठ कवि श्री नरेश शांडिल्य जी ने पुस्तक और अशोक कश्यप के विषय में विस्तार से बताया। क्योंकि पुस्तक की भूमिका उन्होंने ही लिखी है। इसके बाद प्रकाशक श्री के शंकर सौम्य ने ‘ज़िन्दगी मुस्कुराएगी’ के विषय में अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में ‘काव्यान्कुर 8’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ।

इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए नवान्कुर सितारों ने अपना शानदार काव्य पाठ किया। जिनकी रचनाएँ ‘काव्यांकुर 8’ पुस्तक में चयनित हुई हैं। वो 16 नवान्कुर सोलह सितारे हैं: 1. राहुल मिश्रा, झांसी उ.प्र. , 2. ए आर साहिल, बिहार,  3. मनीषा बोस, दिल्ली, 4. डा. स्नेह लता, शाहजहांपुर, उ.प्र. 5. राजीव कपिल, रूडकी, उत्तराखंड, 6. आरती मनचंदा, नई दिल्ली,  7. मनीष शुक्ला, लखनऊ, उ.प्र., 8. प्रदीप भट्ट, नोएडा, उ.प्र. , 9. अनूजा मिश्रा ‘मनु’ लखनऊ उ.प्र., 10. विकास उपमन्यु, बिजनौर, उ.प्र., 11. अनंत ज्ञान, झारखंड, 12. हर्ष बाला, द्वारका, दिल्ली, 13. पारो चौधरी, गाज़ियाबाद, उ.प्र., 14. भगवत प्रसाद, शामली, उ.प्र., 15. जितेंद्र कुमार शर्मा, दिल्ली, 16. मनन तिवारी, द्वारका, दिल्ली I सभी मंचाशीन और विशिष्ट अतिथियों द्वारा नवान्कुर कवियों का अंग वस्त्र फूल माला बैज तथा प्रतीक चिह्न से अलंकरण किया गया और इस समस्त सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक कश्यप, एवं महासचिव श्री काली शंकर सौम्य ने अँग वस्त्र एवं मोती माला पहनाकर किया I कार्यक्रम में दिल्ली एन सी आर से कई जाने माने कवि एवं कवियत्रियों ने भी शिरकत की। जिनमे संस्था संरक्षक श्री रसिक गुप्ता, कुमार अनुपम, इब्राहीम अल्वी, मंजू शाक्या आदि शामिल रहे.

बेहतरीन मंच संचालन कवि जितेन्द्र प्रीतम एवं श्री काली शंकर सौम्य जी ने संयुक्त रूप में किया। श्री मनोज ठाकुर, श्री संजय कुमार गिरि, श्री जगदीश मीणा श्री अभिनव कश्यप ने कार्यक्रम में सहयोगी की भूमिका निभाई।

By admin

2 thoughts on “नवांकुर साहित्य सभा : ‘काव्यान्कुर 8’ और ‘ज़िन्दगी मुस्कुराएगी’ का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *