बलिया के कवि पवन तिवारी को भारत-नेपाल हिंदी सेवी सम्मान
पोखरा : बलिया के कवि, गीतकार श्री पवन कुमार तिवारी को नेपाल, पोखरा में आयोजित समारोह में भारत-नेपाल हिंदी सेवी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया| पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा 05 जून से 09 जून 2026 तक नेपाल के पोखरा स्थित होटल शारा के पृथ्वी हॉल में, आयोजित 21 वें लेखक मिलन शिविर एवं साहित्यिक यात्रा के कार्यक्रम में, यह सम्मान हिंदी भाषा के अंतर्राष्ट्रीय प्रसार और साहित्यिक योगदान हेतु प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि श्री पवन कुमार तिवारी, अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिविर जनकपुर व श्रीलंका के सफल आयोजनों में भी सहभागिता निभा चुके हैं।
यह सम्मान उन्हें हिंदी भाषा के अंतर्राष्ट्रीय प्रसार, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक मैत्री को सुदृढ़ करने में उनके योगदान हेतु प्रदान किया गया।देश के विभिन्न राज्यों के लगभग सत्तर साहित्यकार इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

