Latest news : चुनाव 2024 नामांकन : लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन| बिहार : सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन|नई दिल्ली : अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग| पश्चिम बंगाल: बीरभूम से BJP उम्मीदवार ने नामांकन पत्र रद्द होने को SC में दी चुनौती|  छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया नक्सली| कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निष्कासित करने की मांग, पार्टी नेता ने HD देवगौड़ा को लिखा पत्र|

लोक लाज

राजा भैया से तलाक में भानवी सिंह ने अर्ज़ी दाखिल कर की मध्यस्थता की मांग

राजा भैया से तलाक में भानवी सिंह ने अर्ज़ी दाखिल कर की मध्यस्थता की मांग

प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील के विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी के बीच तलाक मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज अपनी ओर से जवाब दाखिल किया है। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख देते हुए सुनवाई के लिए 17 अक्टूबर का दिन मुकर्रर किया है। भानवी कुमारी सिंह ने अर्ज़ी दाखिल कर तलाक के मामले को मध्यस्थता के लिए मांग किया है। इसके पहले जनसत्ता दल प्रमुख राजा भैया ने पत्नी भानवी कुमारी से तलाक लेने के लिए दिल्ली साकेत कोर्ट में…
Read More
विवादों के बीच राहुल गांधी का मणिपुर दौरा, प्रभावितों से मिलें

विवादों के बीच राहुल गांधी का मणिपुर दौरा, प्रभावितों से मिलें

विवादों के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मणिपुर दौरा जारी है| दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जहाँ जब राहुल मणिपुर पहुंचे तो बिष्णुपुर में उनका काफिला रोक दिया गया। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की हरी झंडी के बाद अब राहुल गाँधी प्रभावित लोगों से मिलने के लिए मोइरांग पहुंचे| यहाँ पर लोगों से बातचीत की|   उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर कहा कि राज्य में स्थिति करुणा के जरिए मतभेदों को दूर करने की मांग करती है, न कि किसी नेता के दौरे से मतभेद…
Read More
फूलदेई उत्सव :  बच्चों संग लोकरंग की खुशबू से महका प्रेस क्लब

फूलदेई उत्सव : बच्चों संग लोकरंग की खुशबू से महका प्रेस क्लब

देहरादून। ढोल-दमौं की गमक और मशकबीन की सुमधुर सुरलहरियों के बीच पहाड़ के पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी बच्चियां और बच्चे हाथों में फूलों भरी टोकरियां लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रविष्ट हुए, तो पूरा क्लब परिसर और सभागार लोकरंग की महक से खिल उठा। अवसर था, प्रकृति और उल्लास के लोकपर्व ‘फूलदेई’ का। ‘रंगोली आंदोलन’ के संस्थापक शशिभूषण मैठाणी और शिक्षिकाओं के साथ फूलदेई मनाने निकले लोकसंस्कृति के इन करीब 30-35 नन्हें संवाहकों का प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गढ़-कुमाऊं की आस्था की प्रतीक देवडोली और ‘छंतोली’ के साथ क्लब पहुंचे बच्चों ने पुष्पवर्षा की और क्लब…
Read More
हालात खराब, फिरभी चुनाव के लिए तैयार!

हालात खराब, फिरभी चुनाव के लिए तैयार!

जगदीश जोशी वरिष्ठ पत्रकार निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश सहित तमाम चुनावी राज्यों में अपना दौरा पूरा कर चुका है। राजनीतिक दलों से लेकर चुनाव कार्य में लगने वाली प्रशासनिक मशीनरी से भी विमर्श हो चुका है। जैसी कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। मुंबई, दिल्ली में नए केस बढ़ रहे हैं, यूपी भी इनके पीछे-पीछे चल रहा है। स्कूल-कॉलेज बंद किए जा रहे हैं, कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। केंद्रीय सरकार ने भी अवर सचिव से नीचे के कर्मचारियों की ऑफिस में 50 प्रतिशत ही…
Read More
माता के दरबार में विवाद:  इसके पीछे कहीं आपसी विश्वास में आ रही कमी तो नहीं !

माता के दरबार में विवाद: इसके पीछे कहीं आपसी विश्वास में आ रही कमी तो नहीं !

जगदीश जोशी वरिष्ठ पत्रकार समाज को वापस लाना होगा विश्वास, धैर्य और संयम की तिकड़ी को वैष्णोदेवी मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मची और 12 की जान चली गई। भगदड़ का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। भगवान पर आस्था रख कर मंदिर में दर्शन करने जा रहे भक्त सांसारिक अभिमान को न त्याग कर आपस में उलझ जाएं तो क्या कहा जाए? ‘भगवान के मंदिर से जब बुलावा आता है, तब दर्शन करने आते हैं’ को मानने वाले आपस में लड़ जाएं तो क्या कहा जाए? ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए....’ का जाप करते…
Read More
बॉम्बे हाईकोर्ट : यौन संबंध बनाए बिना भी किया गया यौन उत्पीड़न बलात्कार

बॉम्बे हाईकोर्ट : यौन संबंध बनाए बिना भी किया गया यौन उत्पीड़न बलात्कार

बंबई उच्च न्यायालय ने बलात्कार के जुर्म में 33 वर्षीय व्यक्ति की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि यौन संबंध बनाए बगैर भी किया गया यौन उत्पीड़न भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 के तहत बलात्कार की परिभाषा के तहत आता है। जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे ने 2019 में निचली अदालत द्वारा एक व्यक्ति को सुनायी गयी 10 साल के कठोर कारावास की सजा को भी बरकरार रखा। पिछले महीने सुनाए गए फैसले में न्यायाधीश ने सत्र अदालत के आदेश को चुनौती देने वाले व्यक्ति की अपील को खारिज कर दिया। सत्र अदालत ने व्यक्ति को मानसिक रूप से…
Read More