Latest news : चुनाव 2024 नामांकन : लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन| बिहार : सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन|नई दिल्ली : अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग| पश्चिम बंगाल: बीरभूम से BJP उम्मीदवार ने नामांकन पत्र रद्द होने को SC में दी चुनौती|  छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया नक्सली| कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निष्कासित करने की मांग, पार्टी नेता ने HD देवगौड़ा को लिखा पत्र|

राष्ट्रीय

समाज के सभी लोगों को गले लगाता है महिमा पंथ

समाज के सभी लोगों को गले लगाता है महिमा पंथ

भारत की राष्ट्रपति ने महिमा पंथ की एक बैठक को संबोधित किया भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के संबलपुर स्थित मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ की एक बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने संत कवि भीमा भोई के लिए अपना सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं और आदर्श हमेशा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि संत कवि भीमा भोई इसका अनूठा उदाहरण हैं कि औपचारिक शिक्षा के बिना भी उच्च गुणवत्ता वाले साहित्य की रचना की जा सकती है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि संत…
Read More
श्री राम जन्मभूमि मंदिर का विश्व को संदेश

श्री राम जन्मभूमि मंदिर का विश्व को संदेश

साध्वी प्रज्ञा भारती 22 जनवरी 2024 आधुनिक भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण तिथि बन गई है| उस दिन अयोध्या धाम में राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला विराजमान होने से विश्वभर का ध्यान भारत के गौरवशाली अतीत की ओर चला गया था| पूरा देश राम माय हो गया था| क्योंकि राम भारतीय संस्कृति के केंद्र में समाए हुए हैं| श्री राम का जियाव्न विश्वभर को यह प्रेरणा देता रहा है कि हम अपने जियाव्न को श्रेष्ठ, मर्यादापूर्ण, अनुशासित और कल्याणकारी कैसे बना सकते हैं| श्री राम का जीवन यह भी सिखाता है कि अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों में किस…
Read More
वतन को जानने के लिए राष्ट्रपति से मिले जम्मू-कश्मीर के युवा 

वतन को जानने के लिए राष्ट्रपति से मिले जम्मू-कश्मीर के युवा 

 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के एक युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज (25 दिसंबर, 2023) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 'वतन को जानो' कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें देश की कला, संस्कृति, सभ्यता और देश में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराना है। अपनी यात्रा के दौरान उन्हें एहसास हुआ होगा कि हम अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, अलग-अलग कपड़े पहनते हैं, अलग-अलग जीवनशैली अपनाते हैं, लेकिन, हम एक हैं। यही एकता हमारी असली ताकत है। हमें इसे और मजबूत करना है।' राष्ट्रपति ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन लोगों की प्रगति के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। आम लोगों के लाभ के लिए शासन-प्रशासन में प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। डिजिटल जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ते हुए, प्रशासन ने शासन को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि प्रभावी वितरण और पारदर्शिता सुशासन का आधार है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इसी सोच के साथ 1100 से अधिक सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है जो आम जनता के हित में है। राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा भारत की मुख्यधारा का हिस्सा बनकर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। लेकिन आज भी कुछ तत्व निहित स्वार्थों के कारण नहीं चाहते कि कश्मीर आगे बढ़े। हालाँकि, जिस तरह से सरकार जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और शिक्षा में निवेश कर रही है, वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर भारत में प्रगति का आदर्श प्रस्तुत करेगा। राष्ट्रपति ने युवा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से सरकार द्वारा किए जा रहे विकासात्मक प्रयासों का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उनके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए नशीली दवाओं, असामाजिक तत्वों और नकारात्मक प्रचार से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सभी को उचित अवसर प्रदान करता है, बस उन्हें इस पर विश्वास करना होगा और समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा।
Read More
चुनाव में ऑनलाइन मिलेगा राजनीतिक दलों को आकाशवाणी- दूरदर्शन पर स्लाट

चुनाव में ऑनलाइन मिलेगा राजनीतिक दलों को आकाशवाणी- दूरदर्शन पर स्लाट

चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को आकाशवाणी और दूरदर्शन पर समय का आवंटन अब ऑनलाइन होगा। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों द्वारा सरकारी स्वामित्व वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उपयोग की मौजूदा योजना में संशोधन किया है। यह सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल टाइम वाउचर जारी करने का प्रावधान शुरू करके किया गया है। इस सुविधा के साथ, राजनीतिक दलों को चुनाव के दौरान टाइम वाउचर लेने के लिए अपने प्रतिनिधियों को ईसीआई/सीईओ कार्यालयों में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम चुनावी प्रक्रिया की बेहतरी और सभी हितधारकों की सहजता के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की…
Read More
विवादों के बीच राहुल गांधी का मणिपुर दौरा, प्रभावितों से मिलें

विवादों के बीच राहुल गांधी का मणिपुर दौरा, प्रभावितों से मिलें

विवादों के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मणिपुर दौरा जारी है| दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जहाँ जब राहुल मणिपुर पहुंचे तो बिष्णुपुर में उनका काफिला रोक दिया गया। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की हरी झंडी के बाद अब राहुल गाँधी प्रभावित लोगों से मिलने के लिए मोइरांग पहुंचे| यहाँ पर लोगों से बातचीत की|   उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर कहा कि राज्य में स्थिति करुणा के जरिए मतभेदों को दूर करने की मांग करती है, न कि किसी नेता के दौरे से मतभेद…
Read More
पहली बैठक में नहीं उभर पाया मोदी के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का चेहरा

पहली बैठक में नहीं उभर पाया मोदी के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का चेहरा

बिहार की राजधानी पटना में नीतीश कुमार के आह्वान पर हुई विपक्षी दलों की बैठक में अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है| दलों के आपसी हित से लेकर 2024 में नेतृत्व को लेकर फैसले पर नहीं पहुँच सकी| बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत 15 दलों के नेताओं ने भाग लिया। हालाँकि बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेस में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भगवनंत मान शामिल नहीं हुए। जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी बीच में चली गईं । जिसके बाद भाजपा विपक्षी एकता पर सवाल…
Read More
पीएम मोदी और ग्रेमी विजेता फालू के गीत अबंडेंस इन मिलेट्स की धूम

पीएम मोदी और ग्रेमी विजेता फालू के गीत अबंडेंस इन मिलेट्स की धूम

मोटे अनाज के फायदे पर बना गीत 'अबंडेंस इन मिलेट्स' रिलीज होते ही दुनियां भर में छा गया है| यह गीत दुनिया में भुखमरी को कम करने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है| मोटे आनाज की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह ने यह विशेष गीत लिखा है। सबसे बड़ी बात ये सामने आ रही है कि इस गीत को लिखने में पीएम मोदी ने भी दोनों का सहयोग किया है। प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट करते हुए लिखा है कि "उत्कृष्ट प्रयास @FaluMusic! श्री अन्न या…
Read More
दुनियां की सबसे बड़ी अन्‍न भंडारण योजना के लिए तैयारी

दुनियां की सबसे बड़ी अन्‍न भंडारण योजना के लिए तैयारी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय, उपभोक्‍ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय की विभिन्‍न योजनाओं के मेल से ”सहकारिता के क्षेत्र में विश्‍व की सबसे बड़ी अन्‍न भंडारण योजना“ के लिए एक अंतर-मंत्रालयीय समिति (आईएमसी) के गठन और सशक्‍तिकरण को मंज़ूरी प्रदान की। योजना का प्रोफेशनल तरीके से समयबद्ध और एकरूपता के साथ कार्यान्‍वयन सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता मंत्रालय देश के विभिन्‍न राज्‍यों/संघराज्‍य क्षेत्रों में कम से कम 10 चुने हुए जिलों में एक पायलट परियोजना चलाएगा। यह पायलट प्रोजेक्ट, इस योजना की…
Read More
नए संसद भवन का उद्घाटन …विपक्ष के विरोध के बीच मोदी सरकार को बहन मायावती का समर्थन

नए संसद भवन का उद्घाटन …विपक्ष के विरोध के बीच मोदी सरकार को बहन मायावती का समर्थन

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर केंद्र सरकार के लिए विपक्ष के बहिष्कार के एलान के बीच सुकून भरी खबर आ रही है| 28 मई को दिल्ली में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती का समर्थन मिल गया है| नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया है। विपक्ष की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हों। हालांकि इस बीच विपक्षी एकता में दरार आती दिख रही है। दरअसल बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने तीन ट्वीट कर इस…
Read More
दुनियां को पर्यटन का सन्देश देने कश्मीर में जुटे जी – 20 देश

दुनियां को पर्यटन का सन्देश देने कश्मीर में जुटे जी – 20 देश

पर्यटन पर जी20 के कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक के लिए सोमवार को करीब 60 विदेशी प्रतिनिधि यहां पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को अगस्त 2019 में निरस्त करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने के बाद श्रीनगर में यह पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि जी20 समूह के कई देशों के प्रतिनिधि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह एक चार्टर्ड विमान से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। उन्होंने बताया कि मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बीच प्रतिनिधियों…
Read More