Latest news : अंतर्राष्ट्रीय : प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत पर जताया शोक| लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण के लिए भीषण गर्मी के बीच मतदान| विकसित भारत को ध्यान में रखते हुए वोट किया: अक्षय कुमार| राजस्थान SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में आरोपियों ने SC का दरवाजा खटखटाया|  प्रधानमंत्री मोदी ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की प्रार्थना| जम्मू कश्मीर : जम्हूरियत में सबसे बड़ी चीज लोगों की आवाज: उमर अब्दुल्ला|  

चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण के लिए वोटिंग, छठे चरण में 889 उम्मीदवार मैदान में

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण के लिए वोटिंग, छठे चरण में 889 उम्मीदवार मैदान में

छठे चरण के लिए  57 संसदीय क्षेत्रों में 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवें चरण की 49 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है| वहीं छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें जम्मू एवं कश्मीर के 3-अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित हुए चुनाव के लिए लड़ने वाले 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस चरण में 7 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों की 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान हेतु कुल 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 07 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर के संसदीय क्षेत्र 3- अनंतनाग-राजौरी में स्थगित हुए मतदान को छोड़कर)…
Read More
राहुल के नामांकन में लंबे समय बाद यूपी में दिखा गांधी परिवार

राहुल के नामांकन में लंबे समय बाद यूपी में दिखा गांधी परिवार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया| शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली में नामांकन के दौरान लंबे समय बाद गांधी परिवार एकसाथ यूपी में नजर आया| सबसे पहले अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा के नामांकन जुलूस में प्रियंका गांधी मौजूद रहीं इसके बाद वो राहुल गांधी के नामांकन में शामिल हुईं| जहां सोनिया गांधी पहले से मौजूद थीं| गौरतलब है राहुल गांधी को कांग्रेस ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है। रायबरेली में राहुल के नमकन के दौरान गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस के कई बड़े…
Read More
कांग्रेस को वोट देने से बड़ा पाप हो ही नहीं सकता : योगी

कांग्रेस को वोट देने से बड़ा पाप हो ही नहीं सकता : योगी

कोल्हापुर (महाराष्ट्र)/लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मेरी सरकार ’सबका साथ, सबका विकास’ पर काम करेगी। कांग्रेस का घोषणा पत्र कहता है कि अल्पसंख्यकों को उनकी रूचि के भोजन की स्वतंत्रता देंगे। आखिर ऐसा कौन सा भोजन है, जिसे बहुसंख्यक समाज नहीं, लेकिन वे लोग पसंद करते हैं। यह लोग मुसलमानों को गोहत्या की छूट देना चाहते हैं, इसलिए कांग्रेस को वोट देने से बड़ा पाप हो ही नहीं सकता। कांग्रेस पिछड़ी, अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण में से मुसलमानों को आरक्षण…
Read More
रायबरेली में राहुल गांधी की अग्नि परीक्षा

रायबरेली में राहुल गांधी की अग्नि परीक्षा

लेखक : डॉ मनीष शुक्ल अस्सी के दशक में फिल्म में हीरो की इंट्री से पहले काफी संस्पेंस रखा जाता था| पर्दे पर पहले हीरो का जूता दिखाया जाता था| फिर उसकी चाल- ढाल और अंत में चेहरा सामने आता था| और सिनेमा हॉल दर्शकों की सीटियों से गूंज उठता था| 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भी अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवारों की घोषणा से पहले यही सस्पेंस बनाया| नामांकन के आखिरी समय में रायबरेली में राहुल गांधी की इंट्री अस्सी के दशक के सुपर स्टार की हुई है| कांग्रेस को उम्मीद है कि गांधी परिवार के…
Read More
मोदी की गारंटी पर मनरेगा मजदूर लगाएंगे मुहर !

मोदी की गारंटी पर मनरेगा मजदूर लगाएंगे मुहर !

लेखक : मनीष शुक्ल गरीब और गरीबी भारत की बहुसंख्यक आबादी है| भारत की सबसे विकट समस्या यही हैं| देश की आजादी से लेकर आज तक गरीबी हटाओ चिर स्थायी नारा रहा है| समय- समय पर केंद्र की सरकारों ने गरीब, बेरोजगारों के लिए योजनाएं शुरू की| पर 2 फरवरी 2006 को केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानि नरेगा योजना शुरू कर गरीब मजदूरों के लिए उम्मीद की किरण जगाई| इसके साथ ही राजनीति के सबसे बड़े वोट बैंक को अपने पाले में खींच लिया| 2009 के लोकसभा चुनाव में इसी योजना ने यूपीए…
Read More
चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक 79,000 शिकायतें, 99 % का निपटारा

चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक 79,000 शिकायतें, 99 % का निपटारा

भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल ऐप लोगों के हाथ में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को चिन्हित करने का एक प्रभावी उपकरण बन गया है। आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से आज तक 79,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्राप्त 99 प्रतिशतसे अधिक शिकायतों का समाधान कर दिया गया है और इनमें से लगभग 89 प्रतिशत शिकायतों का समाधान 100 मिनट के भीतर किया गया है। गति और पारदर्शिता सी-विजिल ऐप का मुख्य आधार हैं। प्राप्त 58,500 से अधिक शिकायतें (कुल शिकायतों का 73 प्रतिशत) अवैध होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ हैं। प्राप्त 1400 से अधिक शिकायतें…
Read More
विधान परिषद चुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशियों  का नामांकन

विधान परिषद चुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशियों  का नामांकन

लखनऊ। विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में राजग गठबंधन के प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री बृजेश पाठक, अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आशीष पटेल और सुभासपा के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राजभर और रालोद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम आशीष राय की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान परिषद के लिए नामांकन दाखिल करने वालो में भाजपा प्रत्याशी श्री विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेन्द्र सिंह, श्री अशोक कटारिया, श्री रामतीर्थ सिंघल, श्री धर्मेन्द्र सिंह व श्री सतोष सिंह ने नामांकन किया। जबकि अपना दल…
Read More