Latest news : चुनाव 2024 नामांकन : लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन| बिहार : सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन|नई दिल्ली : अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग| पश्चिम बंगाल: बीरभूम से BJP उम्मीदवार ने नामांकन पत्र रद्द होने को SC में दी चुनौती|  छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया नक्सली| कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निष्कासित करने की मांग, पार्टी नेता ने HD देवगौड़ा को लिखा पत्र|

एवार्ड

आस्कर में छा गई ओपेन हाइमर

आस्कर में छा गई ओपेन हाइमर

96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में 'ओपेनहाइमर' और 'पूअर थिंग्स' का दबदबा रहा| बेस्ट फिल्म, बेस्ट डाइरेक्टर, बेस्ट एक्टर समेत बेस्ट ओरिजनल स्कोर का पुरस्कार ओपेन हाइमर ने जीता| बेस्ट एक्ट्रेस का एवार्ड एम्मा स्टोन ने पुअर थिंग्स के लिया जीता| ओपेनहाइमर के किलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता| बेस्ट डायरेक्टरक्रिस्टोफर नोलन (ओपेनहाइमर), बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग व्हाट वाज आई मेड फॉर (बार्बी), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपेनहाइमर), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ (द होल्डओवर्स), बेस्ट ओरिजनल स्कोर लुडविग गोरानसन(ओपेनहाइमर), बेस्ट साउंड द जोन ऑफ इंटरेस्ट ने जीता| एवार्ड सेरेमनी में स्टेज पर न्यूड होकर पहुंचे जॉन सीना,…
Read More
साध्वी प्रज्ञा भारती को अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान 2024

साध्वी प्रज्ञा भारती को अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान 2024

नई दिल्ली| भारतीय संस्कृति की विशिष्ट उपलब्धियों से नई पीढ़ी को परिचित कराने के अभियान में जुटी साध्वी प्रज्ञा भारती को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया| विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मीडिया, जनसंचार, पत्रकारिता शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तथा समाज सेवा केडबल्यू क्षेत्रों से जुड़ी 40 महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया| इसमें प्रो उमा त्रिपाठी (काशी), प्रो मंजू गुप्ता (अमरीका), प्रो अर्पणा द्वेवेदी (नई दिल्ली), प्रो निशा पँवार (कोल्हापुर), प्रो पारुल मेहरा (नोएडा), प्रो शिल्पी झा (पुणे), प्रो अर्चना कुमारी (नई दिल्ली), प्रो निभा सिन्हा (गाजियाबाद), डॉ रत्ना चक्रवर्ती,  प्रो भावना पाठक (इंदौर), डॉ…
Read More
नेपाल भारत के बीच साहित्यिक सेतु बना रहा साहित्य महोत्सव

नेपाल भारत के बीच साहित्यिक सेतु बना रहा साहित्य महोत्सव

चार सौ से अधिक नेपाल भारत के साहित्य साधक और एक सौ से अधिक नेपाली छात्रों की सहभागिता रही पोखरा, नेपाल के पृथ्वी नारायण कैंपस, गंडकी प्रज्ञा प्रतिष्ठान के भानुसभा हाल में आयोजित तीन दिवसीय नेपाल भारत साहित्य महोत्सव के पंचम संस्करण का भव्य उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार सरूभक्त श्रेष्ठ,  भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि सत्येन्द्र दहिया, गंडकी प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति, पोखरा प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति पद्मराज ढ़काल, बर्दघाट प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति डा घनश्याम न्यौपाने परिश्रमी, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ, भारत के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. वघ्नेश कुमार, वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी गणेश प्रसाद लाठ मुख्य वक्ता रहे सभी ने दीप…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य रत्न अवार्ड से नवाजे गए डा.अरविंद कुमार ग्रीनमैन

अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य रत्न अवार्ड से नवाजे गए डा.अरविंद कुमार ग्रीनमैन

गाजीपुर:पोखरा नेपाल में आयोजित नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का पंचम संस्करण 22,23,24 फरवरी को आयोजित था। जिसमें जनपद के जखनिया मुड़ियारी ग्रामसभा निवासी अरविंद कुमार आजाद 'ग्रीनमैन' को 'अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य रत्न अवार्ड' से नवाजा गया। इससे पहले भी डा.अरविंद कुमार को विभिन्न साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई उत्कृष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि विगत वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर द्वारा इन्हें विद्या वाचस्पति डॉक्टरेट की मानद् उपाधि से सम्मानित किया गया। तथा मेरठ विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में क्रांतिधरा साहित्य अकादमी ने इन्हें 'पर्यावरण प्रहरी'…
Read More
फिल्म फेयर : मिल गया तो मिट्टी, न मिला तो सोना…

फिल्म फेयर : मिल गया तो मिट्टी, न मिला तो सोना…

लेखक : दिलीप कुमार हिन्दी सिनेमा में दादा साहब फाल्के पुरूस्कार के बाद फिल्मफेयर पुरूस्कार सबसे बड़ा माना जाता है. हालाँकि दादा साहेब फाल्के पुरूस्कार की पात्रता बहुत कठिन है, हिंदी सिनेमा में सक्रिय 50 साल का सफ़ल कॅरियर होना सबसे बड़ी पात्रता है. वहीँ फिल्मफेयर हर साल आयोजित होता है. जिसे मिल गया तो सोना है, जिसे न मिला तो मिट्टी है... कई लोग कहते रहते हैं, फिल्मफेयर पुरूस्कार पैसे से खरीदा जा सकता है. अक्षय कुमार ने कहा कि जो लोग फिल्मफेयर में नाचते हैं, उन्हें ही अवॉर्ड मिलता है!! हर किसी को नहीं मिलता. भारतभूषण, दिलीप साहब,…
Read More
राम मंदिर आंदोलन के नायक आडवाणी को भारत रत्न

राम मंदिर आंदोलन के नायक आडवाणी को भारत रत्न

भाजपा के लौह पुरुष और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा| यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी| उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करने के बाद राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे आडवाणी को फोन करके बधाई दी| भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी| भाजपा के लौह पुरुष और देश के सातवें उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की…
Read More
ये जीत गरीब, किसान, युवा आदिवासी, नारीशक्ति की जीत : पीएम

ये जीत गरीब, किसान, युवा आदिवासी, नारीशक्ति की जीत : पीएम

राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार  ने कहा आज सुशासन की जीत हुई है| भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्भर भारत की जीत हुई है| विकसित भारत के संकल्प की जीत हुई है| ये जीत वादों को पूरा करने की गारंटी की जीत है| उन्होंने कहा कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी है| पीएम ने कहा कि ऐसी जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है| इस चुनाव ने देश को जातियों में बांटने कि बहुत कोशिश हुई लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए नारी शक्ति, युवा किसान और गरीब की जाति को सशक्त करने से देश सशक्त होगा|…
Read More
पं.विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी साहित्य अलंकरण से सम्मानित किए गए प्रो.संजय द्विवेदी

पं.विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी साहित्य अलंकरण से सम्मानित किए गए प्रो.संजय द्विवेदी

पाली (राजस्थान)। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के पूर्व  महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी को पाली (राजस्थान) में आयोजित समारोह में पं.विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी स्मृति साहित्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मीडिया लेखन, संपादन और शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। डा. द्विवेदी संप्रति भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में प्रोफेसर हैं। वे इसी विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव भी रह चुके हैं। अनेक दैनिक पत्रों के संपादक रहने के साथ आपने 32 पुस्तकों का लेखन और संपादन भी किया है।   कल्पवृक्ष साहित्य सेवा संस्थान एवं वंदे…
Read More
हिंदी राज्यों में  राहुल को दिखाना होगा मोदी- योगी सा करिश्मा

हिंदी राज्यों में  राहुल को दिखाना होगा मोदी- योगी सा करिश्मा

मनीष शुक्ल राजनीति में संभावना और उम्मीद कभी ख़त्म नहीं होती हैं| समीकरण बदलते रहते हैं| बीती शाम को ही विपक्ष की एकता का प्रदर्शन करते हुए नीतीश कुमार ने शरद पावर को विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार का चेहरा बताने पर ख़ुशी जताई थी! अब कर्नाटक विधान सभा के चुनाव परिणाम में कांग्रेस की चमत्कारिक सफलता ने एकबार फिर सारे समीकरण बदल दिए हैं| कहते हैं जीत का कोई विल्कल्प नहीं होता| कर्नाटक में भाजपा के धुँआधार चुनाव प्रचार के बावजूद कांग्रेस की जीत यही कहानी कह रही है| चुनाव परिणाम साफ़ बता रहे हैं कि कर्नाटक की जनता के…
Read More
नाटू- नाटू ओरिजनल सांग, पहली भारतीय डाक्यूमेंटरी ‘द एलीफेंट व्हिस्परर को ऑस्कर

नाटू- नाटू ओरिजनल सांग, पहली भारतीय डाक्यूमेंटरी ‘द एलीफेंट व्हिस्परर को ऑस्कर

ऑस्कर में आज तिरंगा शान से लहराया है| जो आज तक कभी नहीं हुआ वो इतिहास हिंदुस्तान की फिल्मों ने ऑस्कर में रच दिया है| ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरी तरह से भारत के प्रोडक्शन हॉउस की फिल्म को ऑस्कर मिला हो वो भी दो महिलाओं की डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को |   'द एलीफेंट व्हिस्परर' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है| इसे कार्तिकी गोंसालविज़ ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है| इसकी कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है| दूसरी ओर पहले से दुनियां…
Read More