यूपी सुपर 200 का लखनऊ में शुभारंभ
- उत्तर प्रदेश के हर चेहरे पर मुस्कान लाने का लक्ष्य : डॉ. सिधांशु राय
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को नवाचार, शिक्षा और खुशहाली की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के मिशन के साथ आज गोमती नगर स्थित भवन में ‘यूपी सुपर 200’ का लखनऊ में शुभारंभ हुआ एवं विकसित यूपी – मुस्कुराए यूपी विषय पर पैनल टॉक हुआ। संस्थापक शिक्षाविद् डॉ सिधांशु राय ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 200 प्रतिष्ठित हस्तियों को एक मंच पर लाकर विकास की इस मुहिम की शुरुआत की।
पैनल टॉक में डॉ. सिधांशु राय ने कहा,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गांव-गांव तक स्वास्थ्य, स्टार्टअप इकोसिस्टम और हर चेहरे पर मुस्कान लाने का लक्ष्य हो। सरकार की नीतियों के अनुरूप दि बेटर यूपी एवं मुस्कुराए लखनऊ अभियान भी शुरू होगा। कोऑर्डिनेटर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आदित्य पांडेय ने 2030 तक यूपी को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार में शीर्ष पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा यूपी सुपर 200 प्रदेश के लिए एक एक्शन फोर्स है।

लखनऊ चैप्टर के तहत 11 सदस्यीय कोर टीम का गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से आईआईपी प्रोफेसर अंशुमन श्रीवास्तव, विजन स्टार्टअप फाउंडर सुधांशु रस्तोगी साहित्यकार डॉ मनीष शुक्ला, चीफ प्रॉक्टर डॉ नीरज शुक्ला स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉ सरनजीत सिंह सम्मिलित रहेंगे|
प्रो. अंशुमन श्रीवास्तव एवं सुधांशु रस्तोगी ने कहा जब अनुभवी लोग साझा विजन से जुड़ेंगे तो ‘बेहतर यूपी’ का सपना हकीकत बनेगा ।
मीडिया एक्सपर्ट डॉ मनीष शुक्ला एवं प्रधान दिलीप त्रिपाठी के अनुसार यूपी सुपर के 200 प्रबुद्धजन समाज में ‘चेंज मेकर’ बनेंगे। नेचुरोपेथिस्ट डॉ अमरनाथ कश्यप एवं सुशील तोमर के अनुसार थिंक टैंक की भूमिका के रूप में कार्य करना होगा, डॉ सरनजीत सिंह एवं डॉ नीरज शुक्ला ने यूपी का रोडमैप बनाने पर बल दिया, शिक्षाविद अमित अग्रवाल ने विकसित यूपी कॉन्क्लेव’ के आयोजन की बात कही, इनोवेशन एक्सपर्ट विवेक मिश्रा एवं प्रो नीरज श्रीवास्तव ने कहा आज इनोवेशन का दौर है और समाज में भी इनोवेशन चाहिए।
सह समन्वयक अखिल त्यागी ने बताया कि इस ग्रुप में कानपुर लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, बांदा एवं अन्य जनपदों के पद्मश्री, शिक्षाविद, डॉक्टर, उद्यमी, नेशनल अवॉर्डी किसान, नौकरशाह, खिलाड़ी व युवा आदि शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीधर अग्निहोत्री ने किया| धन्यवाद ज्ञापन राजीव तिवारी ने किया। इस अवसर पर नेशनल अवॉर्डी प्रधान दिलीप त्रिपाठी एचबीटीयू एलुमनाई एसोसिएशन के डॉ आर पी शर्मा विमल अग्रवाल डॉ निधि अस्थाना नरेंद्र अग्रवाल अतुल अरोड़ा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

