डॉ. मनीष शुक्ल अंतरराष्ट्रीय नेपाल भारत मैत्री अवॉर्ड से सम्मानित
– नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल ने किया डॉ मनीष की पुस्तक निलंबित मौन के स्वर का नेपाली भाषा के अनुवादित पुस्तक का विमोचन
________
लखनऊ/काठमांडू। नेपाल- भारत साहित्य महोत्सव में वरिष्ठ लेखक साहित्यकार डॉ मनीष शुक्ल को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत मैत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनको यह पुरस्कार नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल ने प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ मनीष के काव्य संग्रह निलम्बित मौन के स्वर का नेपाली भाषा के अनुवादित पुस्तक का विमोचन हुआ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित तीन दिवसीय समारोह ने पूर्व प्रधानमंत्री खनाल ने भारत नेपाल के युगों युगों से चले आ रहे संबधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर अपनी कविता का भी पाठ किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं “क्रांतिधरा साहित्य अकादमी” के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक साहित्यक आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए घोषणा पत्र प्रस्तुत किया। समारोह में देश विदेश के साहित्यकार एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का आभार वरिष्ठ साहित्यकार पूनम पंडित ने व्यक्त किया।

