Latest news :

नेपाल भारत साहित्य महोत्सव में भाग लेंगे साहित्यकार – पत्रकार

  • साहित्य महोत्सव के माध्यम से दोनों देशों के बीच मजबूत बन रहे हैं मैत्री संबंध

लखनऊ : क्रांतिधरा साहित्य अकादमी मेरठ, भारत द्वारा नेपाल भारत मैत्री संघ, चारू साहित्य प्रतिष्ठान, हिन्दी अकादमी नेपाल, सिर्जना साहित्य नेपाल के सहयोग से नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का सप्तम संस्करण काठमांडू के बद्रीनाथ होटल सभागार में तीन दिवसीय 29 – 31 मई 2026 तिथियों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें नेपाल से दो सौ साहित्यिक विभूतियों के साथ समस्त भारत से सौ से अधिक वरिष्ठ व नवोदित लेखक, कवि, पत्रकार,शोधार्थी और समाजसेवी शामिल हो रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए नेपाल भारत साहित्य महोत्सव एवं क्रांतिधरा साहित्य अकादमी, मेरठ के अध्यक्ष डॉ विजय पंडित ने बताया कि नेपाल भारत साहित्य महोत्सव आयोजन का उद्देश्य मुख्य उद्देश्य ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ देश दुनिया में शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति, शोध, आध्यात्म, योग के माध्यम से दिलो को दिलो से जोड़ना, एक दूसरे के लेखन व शोध से रूबरू कराना, अनुवाद, प्रकाशन, विचारों के आदान प्रदान, परस्पर सहयोग व मैत्री की भावना, पठन – पाठन व साहित्य के दायरे का विस्तार और नवोदित व गुमनाम कलमकार बन्धुओं को वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना हैं।

उन्होने कहा कि देवभूमि नेपाल में दिनांक 29, 30, 31 मई 2026 में प्रातः 10 बजे से शाम 8 बजे तक तीन दिवसीय नेपाल भारत साहित्य महोत्सव के सप्तम् संस्करण का आयोजन होटल बद्रीनाथ सभागार में किया जा रहा है।

जिसमें पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन, पुस्तक समीक्षा, साहित्यिक व सामाजिक परिचर्चाएं, साक्षात्कार, लघुकथा, शोधपत्र, ओपन माईक, बहुभाषी कवि सम्मेलन, चारू सम्मेलन,  मुशायरा व सम्मान सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में हिन्दी, नेपाली व भारत के वरिष्ठ पत्रकार डॉ मनीष शुक्ल की नेपाली अनुवादित पुस्तक का विमोचन होगा|

उन्होने बताया कि इस साहित्यिक यात्रा में हम वसुद्धैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ इस समूचे परिक्षेत्र के निवासियों और देश विदेश में रहने वाले वरिष्ठ व नवोदित साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतिभाओं को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन के मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल जी होंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, कार्यक्रम संरक्षक समाजसेवी अमर किशोर सिंह सहित अनेक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष, पत्रकार शोधकर्ताओं की भागीदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *