Latest news : T-20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका की फाइनल में भारत से भिड़ंत| अंतर्राष्ट्रीय : रूस को प्रतिबंधित छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों का उत्पादन करना चाहिए: पुतिन|  बोइंग के कैप्सूल की समस्या का समाधान के लिए स्पेस में रहेंगे दो अंतरिक्ष यात्री: NASA|  ट्रंप के खिलाफ लड़ाई में बहुत कुछ दांव पर लगा है: बराक ओबामा|  रूस से 10 यूक्रेनी नागरिक कैदियों को रिहा कराया गया: राष्ट्रपति जेलेंस्की|  

yogi aaditynath

लूट-खसोट के लिए है आप और कांग्रेस का गठबंधन : योगी  

लूट-खसोट के लिए है आप और कांग्रेस का गठबंधन : योगी  

चंडीगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे एक स्वर में गूंज रहे हैं। देश ही नहीं दुनिया भी आश्वस्त है कि 4 जून को क्या परिणाम आने जा रहा है। मगर कांग्रेस को उसके कारनामों के कारण देश ने इस हाल में भी नहीं छोड़ा है कि वह 400 सीटों पर चुनाव ही लड़ सके। बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां मलोया क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा…
Read More
भाजपा : विकसित भारत-मोदी की गारन्टी  जनाकांक्षा पेटिका का अनावरण

भाजपा : विकसित भारत-मोदी की गारन्टी  जनाकांक्षा पेटिका का अनावरण

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ रथों के संचालन के लिए बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ जनाकांक्षा पेटिका का अनावरण किया और झंडा दिखाकर रथों को गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हुए उत्तर प्रदेश में ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान का शुभारंभ किया।  भारतीय जनता पार्टी जनसंवाद एवं जनाकांक्षाओं के संवाहक के रूप में आगे बढे़ विकसित भारत मोदी की गारन्टी रथों को जन-जन तक पहुंचाने की…
Read More
मिस्ड कॉल से होगा भाजपा का महासंपर्क अभियान

मिस्ड कॉल से होगा भाजपा का महासंपर्क अभियान

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी सम्पर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सम्पर्क का महा-अभियान प्रारम्भ होगा।  प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी गाजियाबाद तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लखनऊ में रविवार को लाभार्थियों से सम्पर्क करके अभियान का शुभारम्भ करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्पर्क करके लाभार्थियों के घर पर “लाभार्थियों की समृद्धि, मोदी की गारंटी” का स्टीकर का चिपकाएगें और मोदी सरकार की…
Read More
सुलगते फ़्रांस में योगी की कानून व्यवस्था की डिमांड

सुलगते फ़्रांस में योगी की कानून व्यवस्था की डिमांड

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था के दीवाने देश ही नहीं बल्कि दुनियां के विकसित देश माने जाने वाले फ़्रांस में भी हैं| फ़्रांस इन दिनों हिंसा की आग में सुलग रहा है| जिसको शांत करने के लिए वहां के लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग कर रहे हैं|क्योंकि लोगों को विश्वास है कि योगी फ़्रांस में जारी हिंसा को रोक सकते हैं| गौरतलब है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस की गोली से युवक की मौत हो गई थी। मंगलवार को पेरिस के उपनगर नैनटेरे शहर में यातायात उल्लंघन के लिए युवक को…
Read More
नौ साल बेमिसाल-भारत हुआ खुशहाल:  योगी आदित्यनाथ

नौ साल बेमिसाल-भारत हुआ खुशहाल:  योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 208 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास मथुरा में जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर की सुविधा- योगी आदित्यनाथ मथुरा/लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ब्रजवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले की करीब 121 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 86 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की सांकेतिक चाबी भेंट की। इसके बाद कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी और 100 आदर्श आंगनवाड़ी…
Read More
आजादी के बाद रामपुर में भाजपा को पहली विजय

आजादी के बाद रामपुर में भाजपा को पहली विजय

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड विजय के लिए जनता और समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विराट विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी के जनकल्याण के संकल्प एवं सुशासन की जीत है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली उपचुनावों के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा…
Read More
पहले नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे वसूली पर निकल पड़ते थे : योगी आदित्यनाथ

पहले नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे वसूली पर निकल पड़ते थे : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/मैनपुरी। महात्मा विदुर, महर्षि श्रृंगी और महर्षि वेदव्यास की तपोभूमि मैनपुरी नया इतिहास लिखने जा रही है। पहले जब युवाओं के लिए नौकरी निकलती थी तब वसूली के लिए चाचा अलग और भतीजे अलग निकल पड़ते थे। शोषण होता था युवाओं का और बदनाम होता था इटावा और मैनपुरी। अब मैनपुरी के लोग एक परिवार की विरासत से निकलकर 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' की परंपरा का पालन करने वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत का इतिहास बनाने वाले हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज मैदान में बीजेपी…
Read More
यूपी भाजपा : ट्रेन से आएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष, स्वागत करेंगे सीएम योगी

यूपी भाजपा : ट्रेन से आएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष, स्वागत करेंगे सीएम योगी

लखनऊ 28 अगस्त 2022। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह जी कल 29 अगस्त सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर दोपहर 12:30 बजे राजधानी पहुंचेगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी राजधानी को भगवामय कर दिया है। राजधानी लखनऊ में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को जगह-जगह पर होडिंग, बैनर व पार्टी के झंडों से सुसज्जित किया है। नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर लखनऊ पहुंचने के दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त…
Read More
छठवाँ चरण : योगी फिर खिलाएँगे कमल या विपक्ष को सत्ता का ‘हार’

छठवाँ चरण : योगी फिर खिलाएँगे कमल या विपक्ष को सत्ता का ‘हार’

गोरखपुर तथा बस्ती मंडल पिछली बार 41 विधान सभा सीटों  में से 37 सीट भाजपा गठबंचन ने जीती थी मनीष शुक्ल बुद्ध की धरती पर राजनीतिक दलों का महसंग्राम आखिरी चरण में पहुँच चुका है। छठवें चरण के चुनाव में सबकी निगाहें पूर्वांचल के आंचल गोरखपुर तथा बस्ती मंडल पर लगी हैं। इस समूचे क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। भाजपा ने पिछली बार 2017 के चुनाव में समूचे पूर्वांचल में सीटों का शतक लगाया था। 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ खुद यहाँ गोरखपुर सीट…
Read More
राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक कल्याण सिंह के निधन पर शोक की लहर

राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक कल्याण सिंह के निधन पर शोक की लहर

राम जन्म भूमि आंदोलन के नायक कल्याण सिंह यानि बाबू जी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान और हिमांचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल के निधन पर लोग शोक में डूब गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ आकर अंतिम दर्शन किए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह के आवास पर ही मौजूद रहे। उनका अंतिम संस्कार नरोरा में सोमवार को होगा। भाजपा के राजनीति के पटल पर तेजी से छा जाने के पीछे कल्याण सिंह भी अहम चेहरा थे। 1980 में भाजपा…
Read More