Latest news :

भाजपा की विजय ‘नए भारत’ की जनभावना का प्रतिबिंब

लखनऊ । पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व सफलता पर उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आज जोरदार उत्सव मनाया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में  पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल, श्री रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, श्री हीरो बाजपेयी, श्री मनीष शुक्ला, श्री संजय चौधरी, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित व सहप्रभारी श्री अतुल अवस्थी व चौधरी लक्ष्मण सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्वि़वेदी, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

                उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की विजय ‘नए भारत’ की जनभावना का स्पष्ट प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को इस सफलता का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि देश की जनता अब विकास और  सुरक्षा  की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

                श्री मौर्य ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए भाजपा के सुशासन मॉडल पर मुहर लगाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

                उन्होंने कहा कि यह जीत उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा है और आने वाले चुनावों में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ती रहेगी।

                उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने इन चुनाव परिणामों को भारतीय लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह स्थिरता, विकास और मजबूत नेतृत्व चाहती है।

                श्री पाठक ने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीब, किसान, महिला और युवा सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है, जिसका परिणाम इन चुनावों में देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *