Latest news : चुनाव 2024 नामांकन : लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन| बिहार : सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन|नई दिल्ली : अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग| पश्चिम बंगाल: बीरभूम से BJP उम्मीदवार ने नामांकन पत्र रद्द होने को SC में दी चुनौती|  छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया नक्सली| कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निष्कासित करने की मांग, पार्टी नेता ने HD देवगौड़ा को लिखा पत्र|

death

नहीं रहे हिंदी फिल्मों के ‘कैलेण्डर’ सतीश कौशिक

नहीं रहे हिंदी फिल्मों के ‘कैलेण्डर’ सतीश कौशिक

अभिनय से लेकर लेखन और निर्देशन तक वालीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले फिल्मकार सतीश कौशिक का 6 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया| उनके निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है|  कौशिक का निधन तब हुआ जाब वो अपनी कार में थे| उसी समय दिल का दौरा पड़ने के बाद उनको नहीं बचाया जा सका|   अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया…
Read More
चूक या राजधर्म जिसने मुलायम को बनाया नेताजी

चूक या राजधर्म जिसने मुलायम को बनाया नेताजी

आनन्द अग्निहोत्री वरिष्ठ पत्रकार मुलायम सिंह अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन सियासी तवारीख से उन्हें कोई नहीं मिटा सकता। यूं तो मुलायम सिंह ने देश और प्रदेश की सियासत में ऐसे तमाम कार्य किए है जो हमेशा याद किये जायेंगे, सर्वहारा वर्ग के लिए उन्होंने जो संघर्ष किये उन्हें कभी नहीं भूला जा सकता लेकिन भारतीय जनता पार्टी के बहुचर्चित राम मंदिर आंदोलन की जब भी बात उठेगी, मुलायम सिंह का अक्स हमेशा सामने आ जायेगा। कारण था अयोध्या के विवादित ढांचे का विध्वंस। भाजपा और उसके आनुषांगिक संगठन हमेशा इस ढांचे को ढहाकर यहां राम मंदिर निर्माण की…
Read More
धरतीपुत्र नेताजी के साथ एक युग का अंत

धरतीपुत्र नेताजी के साथ एक युग का अंत

नेताजी कहें, धरतीपुत्र कहें, राजनीति के अखाड़े के दिग्गज खिलाडी कहें... अनेक नामों से अपने प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। नेताजी के पुत्र और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पिता जी और आपके सबके प्रिय नेताजी नहीं रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने नेताजी ने निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का एलान किया है! सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार…
Read More
ब्रिटेन की 15वीं पीएम के साथ काम करने से चूक गईं महारानी एलिजाबेथ

ब्रिटेन की 15वीं पीएम के साथ काम करने से चूक गईं महारानी एलिजाबेथ

ब्रिटेन के 14 प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया.।  महारानी ने करीब सात दशक से ज्यादा समय तक राज किया। वहीं दुनियाँ की हर बड़ी घटना की गवाह बनीं! उनको भारत पर राज करने वाली ब्रिटेन की महारानी के तौर पर जाना जाता है! एक ऐसी महारानी जो मरते दम तक महारानी ही रहीं ।  अपनी मृत्यु के एक दिन पहले ही उन्होने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात की थी! वह पीएम लिज से हाथ मिलाते और मुस्कुराते भी दिखी थीं लेकिन इसके बाद अचानक…
Read More
सिने आकाश से विलुप्त हो रहे सितारे, केके भी छोड़ गए

सिने आकाश से विलुप्त हो रहे सितारे, केके भी छोड़ गए

हाल के दिनों में जिस तरह से एक के बाद एक दिग्गज कलाकारों और फनकारों की मौत हो रही है। उससे कला जगत हिल गया है। अभी दो दिन बीते नहीं जब पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाले की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है।  कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। इस बीच उनके माथे और होठ में चोट का निशान होने पर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।…
Read More
महान स्पिनर शेन वार्न को दुनियाँ भर की श्रद्धांजली

महान स्पिनर शेन वार्न को दुनियाँ भर की श्रद्धांजली

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के अचानक निधन से खेल जगत सदमे में है। उनका यूं दुनिया से चला जाना हर क्रिकेट फैन के लिए बड़ा झटका है। जिंदगी को अपने अंदाज में जीने वाले वॉर्न की दुनिया फैन थी, लेकिन जब भी उनसे किसी एक बल्लेबाज का नाम लेने को कहा जाता था तो वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर  की तारीफ करना नहीं भूलते थे। वह कहते थे कि सचिन जैसे न कोई था और न कोई होगा।  वॉर्न ने दम तोड़ रही स्पिन गेंदबाजी को दुनियाँ में एकबार फिर लोकप्रिय बना दिया था। वह सर्वकालीन सबसे सफल…
Read More
स्वर की देवी लता दीदी को श्रद्धांजली… तेरा साया साथ होगा!

स्वर की देवी लता दीदी को श्रद्धांजली… तेरा साया साथ होगा!

स्वर की देवी भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बीमारी से हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। ‘दीदी’ जैसे प्यार भरे नाम से दुनियाभर की चहेती लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक गीतों की दुनियाँ में राज किया। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए । लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता है।…
Read More
दुनियाँ ने नम आँखों से कहा… भारत माँ के योद्धा जनरल रावत को अलविदा

दुनियाँ ने नम आँखों से कहा… भारत माँ के योद्धा जनरल रावत को अलविदा

भारत माँ के लाल के इस दुनियाँ से जाने पर देश ही नहीं पूरी दुनियाँ दुखी है। अमेरिका, रूस, इज़राइल, जापान, ब्रिटेन समेत दुनियाँ भर के देशों ने देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। यहाँ तक कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी श्रद्धांजली दी है। जनरल रावत के कार्यकाल के दौरान ही भारत ने अदम्य साहस का परिचय देकर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और बालकोट ऑपरेशन किया था। सीडीएस समेत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार (08 दिसंबर) को एक हेलीकॉप्टर…
Read More