Latest news : चुनाव 2024 नामांकन : लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नामांकन| बिहार : सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन|नई दिल्ली : अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग| पश्चिम बंगाल: बीरभूम से BJP उम्मीदवार ने नामांकन पत्र रद्द होने को SC में दी चुनौती|  छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया नक्सली| कर्नाटक: प्रज्वल रेवन्ना को JDS से निष्कासित करने की मांग, पार्टी नेता ने HD देवगौड़ा को लिखा पत्र|

up bjp

मिस्ड कॉल से होगा भाजपा का महासंपर्क अभियान

मिस्ड कॉल से होगा भाजपा का महासंपर्क अभियान

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी सम्पर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सम्पर्क का महा-अभियान प्रारम्भ होगा।  प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी गाजियाबाद तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लखनऊ में रविवार को लाभार्थियों से सम्पर्क करके अभियान का शुभारम्भ करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्पर्क करके लाभार्थियों के घर पर “लाभार्थियों की समृद्धि, मोदी की गारंटी” का स्टीकर का चिपकाएगें और मोदी सरकार की…
Read More
सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण योजनाएं दिलाएंगी भाजपा को लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत

सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण योजनाएं दिलाएंगी भाजपा को लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश में सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बल पर भाजपा एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार को नकुड़ सहारनपुर में भाजपा के महा-जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नौ साल में गरीबों के लिए उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि,…
Read More
“नौ वर्षों में परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा अपराध की राजनीति समाप्त”  

“नौ वर्षों में परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा अपराध की राजनीति समाप्त”  

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण को समर्पित केन्द्र सरकार ने देश में विकास को राजनीति का केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार तथा अपराध की राजनीति को समाप्त कर विगत 9 वर्षों में देश मोदी जी के नेतृत्व में देश की आर्थिक व सामरिक उन्नति तथा गरीब के के लिए घर, बिजली, पानी, पढाई व दवाई की व्यवस्था की गई। आज विपक्ष भ्रष्टाचार से अर्जित साम्राज्य के दरकने से तिलमिलाया हुआ भी है और…
Read More
जनधन खाते से गरीब के हिस्से का सौ फीसदी उसकी जेब में

जनधन खाते से गरीब के हिस्से का सौ फीसदी उसकी जेब में

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार व अपराध से जंगलराज बना दिया था। गरीबों और उपेक्षितो की योजनाओं को बिचौलिए डकार जाते थे। सरकारी खजाने से गरीब के लिए निकले एक रुपए की जगह लाभार्थी तक सिर्फ 10 पैसा पहुंचता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर गरीब के हिस्से का सौ फीसदी उसके खाते में भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक को लूट बंद होने से सारे भ्रष्टाचारी, दलाल व बिचौलिए…
Read More
बीजेपी का महा जनसम्पर्क अभियान मिशन 2024 की तैयारी

बीजेपी का महा जनसम्पर्क अभियान मिशन 2024 की तैयारी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में जनसभाएं आयोजित की जा रही है। पार्टी द्वारा 30 मई से शुरू किए गए महा जनसम्पर्क अभियान में अभी तक सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों व लोकसभा क्षेत्रों में होने वाली जनसभाओं की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मार्गदर्शन किया। वर्चुअल बैठक में महा जनसम्पर्क अभियान के कलस्टर…
Read More
उत्तर प्रदेश भाजपा का लक्ष्य : 80 लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश भाजपा का लक्ष्य : 80 लोकसभा सीट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह द्वारा बुधवार को विगत कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना के लक्ष्य के साथ लोकसभा प्रवास बैठक संपन्न हुई। राज्य मुख्यालय पर आयोजित बैठक में 14 लोकसभा के लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक तथा विस्तारक उपस्थित रहे।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विगत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान…
Read More
मोदी और योगी के राज में यूपी सुरक्षित : भूपेन्द्र

मोदी और योगी के राज में यूपी सुरक्षित : भूपेन्द्र

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को कहा कि 2017 से पहले और आज के उत्तर प्रदेश में माहौल बिल्कुल उलट चुका है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार में आज  देश और प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस करती है तो वहीं माफिया भयभीत है। इस बदले माहौल को समाजवादी पार्टी पचा नहीं पा रही हैं। सपा उन माफिया और गुनहगारों का नाम लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करना चाहती है जिन्हें खुद सपा ने ही संसद और विधानसभा…
Read More
बूथ पर जाकर मन की बात सुनेंगे भाजपाई

बूथ पर जाकर मन की बात सुनेंगे भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी आगामी निकाय चुनाव में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूट गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलायेगी। पार्टी मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए घर-घर सम्पर्क अभियान भी चलायेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व निकाय चुनाव से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आगामी निकाय चुनावों को लेकर की गई तैयारियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।…
Read More
नगर निकाय चुनाव के लिए यूपी भाजपा ने बनाई रणनीति

नगर निकाय चुनाव के लिए यूपी भाजपा ने बनाई रणनीति

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय के चुनाव को लेकर अपनी तैयारिया तेज कर दी है। शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों सहित नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए संयोजकों/प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं को नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की अभूतपूर्व सफलता के लिए…
Read More
 अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं अखिलेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं अखिलेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी अराजकता में विश्वास रखती है। उनका इतिहास उठाकर देख लीजिए चाहे वह सरकार में रहे हों या विपक्ष में, अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार उनके एजेंडे के प्रमुख विषय हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता ने उन्हें विपक्ष के रूप में चुना है। 19 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उन्हें जो भी प्रश्न उठाने हैं वो लोकतांत्रिक मंच से उठाएं। लोकतंत्र में…
Read More