देरी से स्कूल पहुंची छात्रा को बनाया मुर्गा तो भड़का पिता, प्रिंसिपल को थप्पड़ मारकर फाड़ी शर्ट
An enraged father slapped a school principal and tore his shirt after his daughter was given the "murga" (rooster) punishment for arriving late to school.
गोरखपुर। जिले में स्कूल देर से पहुंचने पर कक्षा-6 की छात्रा को कथित तौर पर मुर्गा बनाने का मामला सामने आया है। छात्रा को मिली इस सजा की जानकारी जब उसके पिता को हुई तो वह आक्रोशित हो गया। आरोप है कि पिता स्कूल पहुंचा और प्रिंसिपल के साथ मारपीट की। उसने प्रिंसिपल को थप्पड़ मारे और उनकी शर्ट भी फाड़ दी। साथ ही दोबारा छात्रा को ऐसी सजा देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
घटना 1 सितंबर को जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल पहुंचने में देर से हुई थी। इसी के चलते प्रिंसिपल ने उसे कथित तौर पर मुर्गा बनने की सजा दी।
छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पिता गुस्से में स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि उसने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसने प्रिंसिपल को कई थप्पड़ मारे और उनकी शर्ट फाड़ दी। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने किसी तरह बीच-बचाव कर प्रिंसिपल को उसके चंगुल से छुड़ाया।
घटना के बाद मामला शांत रहा, लेकिन 3 सितंबर को प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में स्कूल में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?