ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में भारत मुक्केबाजों ने लगाई सोने की झड़ी
Indian boxers rain gold medals at Glasgow Commonwealth Games
सात गोल्ड दो-एमपी से, 3 सिल्वर जीते...आखिरी दिन एथलीट से अच्छी आशा!
नई दिल्ली : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारतीय खिलाड़ियों खासकर मुक्केबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सोने की बरसात कर दी है| शनिवार को भारत की झोली में कुल 16 पदक आए, इनमें आठ गोल्ड, पांच सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए देश का गौरव बढ़ाने पर हर्ष जाहिर किया|
बॉक्सिंग में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. शनिवार को सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल, प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस और अरुंधति चौधरी ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बरवाल को सिल्वर मेडल मिला, उन्नति शर्मा ने जूडो में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। पुरुषों के एफ़ 57 शॉट पुट इवेंट में भारत ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, भारत के सोमैन राणा ने गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर पदक हासिल किया| यह मुक्केबाजी में भारत का अब तक का सबसे सफल अभियान है।
What's Your Reaction?