विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की अहम भूमिका
BJP National President Nitin Nabin urged youth at a Yuva Samvad programme in Varanasi to help build a Viksit Bharat by 2047
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘युवा संवाद-2026’ को संबोधित किया
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित ‘युवा संवाद-2026’ में युवाओं के मन को समझने पर ज़ोर दिया| उन्होने कहा कि देश किस दिशा में आगे बढ़ेगा, इसमें युवाओं की सोच की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा किसी को देखकर अपनी राय नहीं बनाता, बल्कि अपने अनुभव और विचारों के आधार पर अपनी राय बनाता है। विकसित भारत को निर्मित करने के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है|
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित ‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से सीधे सवाल-जवाब किए। संवाद के दौरान युवाओं ने यह भी सवाल उठाया कि नई पीढ़ी और सरकार के बीच संवाद के तरीके में बदलाव की जरूरत है। छात्रों का कहना था कि युवाओं की संचार शैली और उनकी अपेक्षाओं को समझते हुए उनसे संवाद के नए माध्यम विकसित किए जाने चाहिए। नितिन नवीन ने युवाओं के सवालों को गंभीरता से सुना और संवाद के दौरान उनकी बातों का जवाब देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अलग-अलग ‘ब्रैकेट’ में बांटकर देखने की जरूरत नहीं है। पहले भी 15-16 वर्ष की उम्र के युवाओं को किशोर कहा जाता था, लेकिन अब अल्फा, बीटा, जेनरेशन-जी जैसे वर्गीकरण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत युवा देश है और युवाओं की पहचान उनके विचार, क्षमता और आकांक्षाओं से होनी चाहिए।
What's Your Reaction?