जेन जी बेटी का स्वैग : माँ की पार्टी के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जताई खुशी, पोस्ट हटाने से इंकार
Gen Z daughter's swag: Expressed joy over the resignation of her mother's party's Education Minister, refused to delete the post"
भुवनेश्वर : पूर्व IAS और भुवनेश्वर से BJP की सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सारंगी ने जेन जी का स्वैग दिखा दिया है| अर्चिता ने न सिर्फ अपनी माँ की पार्टी के शिक्षा के इस्तीफे पर खुशी जताई बल्कि दबाव पड़ने पर पोस्ट हटाने से साफ इंकार कर दिया|
बीते दिन जब धर्मेंद्र प्रधान ने अपने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया तो अर्चिता सारंगी ने जेन जी को सपोर्ट किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को सेलिब्रेट करते हुए एक स्टोरी लगा दी। इनकी ये पोस्ट कुछ ही देर बाद में वायरल हो गई तो उनपर स्टोरी डिलीट करने का दबाव बनाया जाने लगा| उनकी मां अपराजिता सारंगी धर्मेंद्र प्रधान को खुला समर्थन कर रही थीं। दूसरी ओर दबाव पड़ने के बाद अर्चिता ने एक और स्टोरी शेयर की| इस पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान के पीए पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे पता था मां को मैसेज करोगे, लेकिन
"मैं स्टोरी डिलीट नहीं करूंगी।"
जेन जी के ऐसे ही तेवर इस छात्र आंदोलन में उभर कर आ रहे हैं जिसमें दिख रहा है उनका आत्मविश्वास और निडरता साफ तौर पर नजर आ रही है|
What's Your Reaction?