साहित्यकार डॉ. मनीष शुक्ल के  उपन्यास ‘खंडित मुक्तिपथ’  के कवर पेज का विमोचन

Release of the cover page of litterateur Dr. Manish Shukla's novel 'Khandit Muktipath

Nov 25, 2026 - 13:45
 0  2
साहित्यकार डॉ. मनीष शुक्ल के  उपन्यास ‘खंडित मुक्तिपथ’  के कवर पेज का विमोचन

कानपुर। साहित्य के यूं तो अनेकों रंग है लेकिन जो रंग जीवन में रोशनी भर दे उसे ही साहित्य का मुक्तिपथ माना जाएगा| साहित्यकार, पत्रकार डॉ मनीष शुक्ल के शीघ्र प्रकाशित होने वाले उपन्यास‘खंडित मुक्तिपथ, के कवर पेज के लोकार्पण समारोह में ये विचार कानपुर के संसद सदस्य रमेश अवस्थी ने प्रकट किए| कानपुर पुस्तक मेले में डॉ. मनीष ने लेखन को मुक्तिमार्ग का अहम पड़ाव करार दिया। वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री ने लेखन और सृजन को एक दूसरे का पूरक बताया|  

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया से समय निकालकर साहित्य को देने की अपील की खंडित मुक्तिपथ के कवर पेज को लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुस्कराए कानपुर के संस्थापक प्रोफेसर डॉ सिधांशु राय ने सबके चेहरों पर मुस्कान लाने को साहित्य की प्राथमिकता बताया| चर्चित इतिहासकार अनूप शुक्ल ने कानपुर को साहित्य की भूमि करार देते हुए कहा कि आजादी के आन्दोलन से लेकर आधुनिक साहित्य तक शहर के साहित्यकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| समाजसेवी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि पुस्तक प्रकाशित होने के बाद साहित्यकारों को लेखन का प्रकाश पथ दिखाएगी| 

साहित्यकार एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर स्नेहा तिवारी ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने का कार्य करता है| लेखक अपनी कलम से समाज को दिशा दिखाता है| अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद शुक्ल ने कहा कि  व्यक्ति घर- परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करके ही सच्ची मुक्ति प्राप्त कर सकता है| संचालिका वीना सिंह उदय ने पुस्तक को ज्ञान का आधार बताया| पुस्तक मेला के आयोजक मनोज चंदेल उपस्थित रहे|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow