एनसीसी की 20 महिला कैडेटों ने पार किया परांग ला दर्रा
Twenty National Cadet Corps (NCC) women cadets have successfully completed the high-altitude long trek expedition named 'Aparajita - Parang La 2026'
'अपराजिता - परांग ला 2026' उच्च ऊंचाई वाले लंबे ट्रेक को सफलतापूर्वक पार किया
लद्दाख : राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की प्रमुख साहसिक गतिविधि, अखिल भारतीय बालिका अधिक ऊंचाई वाले लंबे ट्रेक 'अपराजिता - परांग ला 2026' अभियान के सफलतापूर्वक पूरा होने पर 16 सितंबर, 2026 को लद्दाख के करज़ोक में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स और रक्षा मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती दीप्ति मोहिल चावला ने दल का स्वागत किया। इस अभियान के दौरान देश भर से चयनित 20 एनसीसी बालिका कैडेटों की टीम ने हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ने वाले परांग ला दर्रे (5,578 मीटर) को पार किया।
यह दल लगभग 250 किलोमीटर की दूरी 30 दिनों में तय करते हुए कठिन मार्ग ग्लेशियरों, बर्फ के मैदानों और नदी घाटियों सहित उच्च-ऊंचाई वाले इलाकों से होकर गुजरा। अधिकारियों, प्रशिक्षकों, चिकित्सा कर्मचारियों और सहायक कर्मियों के साथ, टीम ने हिमाचल प्रदेश के किब्बर से लद्दाख के करज़ोक तक की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस यात्रा को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 18 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने अभियान के सफल समापन पर कैडेटों और स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम वर्क और सहनशक्ति विकसित करने में योगदान देती हैं।
इस ट्रेक का आयोजन युवा महिलाओं को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने और चुनौतीपूर्ण अधिक ऊंचाई वाली परिस्थितियों से परिचित कराने के उद्देश्य से किया गया था। इसका एक अन्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से कैडेटों को एक साथ लाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना भी था।
What's Your Reaction?