वीव्स ऑफ़ इंडिया' महोत्सव : भारत की बेहतरीन हथकरघा विरासत की झलक
The "Weaves of India" festival reflects this commitment by celebrating India's vibrant textile traditions and encouraging citizens to support the country's handloom artisans. The festival is open to visitors from July 24 to August 7, 2026, at the Central Cottage Industries Emporium, Janpath, New Delhi
- महोत्सव 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा
नई दिल्ली : भारत की समृद्ध और विविध हथकरघा परंपराओं की झांकी आपको 'वीव्स ऑफ़ इंडिया' महोत्सव में देखने को मिल सकती है| देश भर के 116 पारंपरिक बुनाई शैलियों को दर्शाने वाली बेहतरीन हाथ से बुनी हुई कृतियाँ यहाँ आप देख सकते हैं| साथ भारतीय बुनकरों की पीढ़ियों द्वारा संजोई गई असाधारण कारीगरी, कलात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विरासत का नजारा देखा जा सकता है|
इस महोत्सव का आयोज्न भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत विकास आयुक्त (हथकरघा) का कार्यालय, नई दिल्ली के जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ एम्पोरियम (सीसीआईइ) में कर रहा है। सात अगस्त को मनाए जाने वाले 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के हिस्से के तौर पर यह महोत्सव 24 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मणिपुर, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा जैसे राज्यों की मशहूर बुनाई परंपराओं को दिखाया जा रहा है। यहाँ आने वाले दर्शक बनारसी, जामदानी, कांचीपुरम सिल्क, संबलपुरी इकत, पैठणी, कानी पश्मीना, बावन बूटी, कोटपाड, इलकल, कासरगोड, हिम्रू और रिषा जैसी खास हथकरघा परंपराओं को देख सकते हैं; ये सभी अपने-अपने इलाके की अनोखी सांस्कृतिक पहचान और कपड़ा विरासत को दर्शाती हैं।
उत्कृष्ट परिधानों व वस्त्रों का प्रदर्शन करने के अलावा, इस महोत्सव का उद्देश्य संवहनीय, आदर्श और कारीगरों के नेतृत्व वाली सृजन प्रणालियों के प्रति अधिक जागरूकता पैदा करते हुए प्रामाणिक हस्तनिर्मित (हथकरघा) उत्पादों के प्रति जन-सराहना को बढ़ावा देना है। यह सिद्धहस्त बुनकरों, डिजाइनरों, संग्राहकों, खरीदारों, शोधकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद व संपर्क का एक बहुमूल्य मंच भी प्रदान करता है।
भारत सरकार कारीगरों के लिए निरंतर सहायता, डिजाइन नवाचार, बाजार विकास और उपभोक्ता जागरूकता के माध्यम से देश की समृद्ध हथकरघा विरासत को संरक्षित, प्रोत्साहित और पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 'वीव्स ऑफ इंडिया' महोत्सव भारत की जीवंत वस्त्र परंपराओं का उत्सव मनाकर और नागरिकों को देश के हथकरघा बुनकरों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करके इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
What's Your Reaction?