संस्कार भारती साहित्य विभाग की अखिल भारतीय बैठक संपन्न

Meeting of Sanskar Bharti

Jul 25, 2026 - 12:45
 0  23
संस्कार भारती साहित्य विभाग की अखिल भारतीय बैठक संपन्न

रुड़की :  संस्कार भारती साहित्य विभाग की अखिल भारतीय बैठक रुड़की में आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के  प्रांगण में पूर्णता के साथ संपन्न हुई। अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्रीमान अभिजीत गोखले  जी और साहित्य विभाग के अ. भा. संयोजक  श्री सुरेश बबलानी जी के निर्देशन और मार्गदर्शन में 23 प्रांतों के साहित्य संयोजकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में प्रांतों में साहित्य विभाग के संगठनात्मक स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई।  बैठक के 2 सत्र पहले दिन और 4 सत्र दूसरे दिन संपन्न हुए। बैठक की आयोजन व्यवस्था रुड़की महानगर इकाई द्वारा संपादित की गई । अवध प्रांत से प्रांत के साहित्य विभाग - संयोजक अशोक अग्निपथी की सहभागिता रही ।

 बैठक में निर्देशित किए गए विषयों पर आगामी चर्चा के क्रम में 26 जुलाई को  शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच संस्कार भारती-कार्यालय,लखनऊ में एक बैठक आहूत की गई है, जिसमें साहित्य विभाग की प्रांतीय टोली के सभी सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow