राष्ट्रीय शूटिंग में भास्कर नाथ पांडेय का शानदार प्रदर्शन
"Bhaskar Nath Pandey of Ballia performed excellently and secured a position in the 10m Sports Rifle event at the Jaspal Rana Memorial Cup (Rifle and Pistol Events) National-2026.
राष्ट्रीय शूटिंग में भास्कर नाथ पांडेय का शानदार प्रदर्शन
देहारादून : जसपाल राणा मेमोरियल कप (राइफल एवं पिस्टल इवेंट्स) नेशनल-2026 में बलिया के भास्कर नाथ पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर स्पोर्ट्स राइफल में स्थान बनाया। उत्तराखंड के देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में भास्कर ने 400 में से 386.3 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 13 से 30 जुलाई तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।
ग्राम नगरा पांडेयपुर, जिला बलिया के निवासी भास्कर नाथ पांडेय की इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर खेल प्रेमियों और शूटिंग रेंज से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
What's Your Reaction?