गुरु पूर्णिमा : शिष्यों ने किया डॉ अजय का गुरुपूजन, रंगारंग समारोह

Guru Purnima Celebrations: 'Tarang 3' Musical Event Organized; Disciples Honor Dr. Ajay with Guru Pujan in a Colorful Ceremony

Aug 2, 2026 - 13:16
Aug 2, 2026 - 18:08
 0  15
गुरु पूर्णिमा : शिष्यों ने किया डॉ अजय का गुरुपूजन, रंगारंग समारोह
गुरु पूर्णिमा : शिष्यों ने किया डॉ अजय का गुरुपूजन, रंगारंग समारोह

-          डॉ संजय पवार समेत गणमान्य उपस्थित रहे

पुणे : गुरु पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर तिलकराज थियेटर्स और जलसा कराओके के संयुक्त तत्वाधान में जलसा म्यूजिकल इवेन्ट तरंग 3 का आयोजन शहर के ग दी माडगूलकर सभागार में किया गया था। शहर के अनेक नामचीन गायकों ने मराठी हिंदी के कई कालजयी गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदविभोर किया। तेजी से बढ़ रहे पिंपरी चिंचवड़ शहर के सांस्कृतिकरण में उक्त दोनों संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जलसा के संचालक डॉ. अजय जाधव अपने अनेक शिष्यों के साथ मंच पर उपस्थित थे। सभी गायकों की ओर से डॉ. अजय जाधव का गुरुपूजन तथा सम्मानित किया गया। शहर में अनेक गायकों को मार्गदर्शन करनेवाले डॉ जाधव स्वयं किशोर कुमार के असंख्य  गीतों को व्यावसायिक रूप से बड़ी सहजता से गाते हैं। इस समय श्रोताओं ने सहपरिवार नए पुराने मराठी हिंदी के एकल तथा युगल गानों का भरपूर आनंद लिया।

अजय जाधव, प्रदीपकुमार पाटिल, पार्थ सार्थी रॉय, सुनीता राऊत, प्रदीप कोठावदे, मंगला जगताप, शिरीष राक्षे, सुरेखा देशपांडे, राम खापरे, राजेश लोंढे, रितु चावला, सागरिका मिश्रा, अनिता पाठक, सलीन द्विवेदी, पदमा मेदनकर, अश्विनी पाटिल,विनोद सरकानिया, आदि गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

 उक्त दोनों संस्थाओं का यह तीसरा साझा आयोजन था। दिलीप जोशी, विलास सोनार, प्रा. डॉ. संजय पवार आदि उपस्थित थे। इस समय गायन के अलावा अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाले संस्था सदस्यों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह का प्रास्ताविक और निवेदन मनीष गोखले ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow