संस्कार भारती, साहित्य विभाग की अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक

prantiy Meeting of Awadh Province of Sanskar Bharati, Literary Department

Aug 2, 2026 - 13:33
 0  10
संस्कार भारती, साहित्य विभाग की अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक

लखनऊ : संस्कार भारती, साहित्य विभाग की अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक 26 जुलाई 2026 को सायं 7:00 बजे से 9:00 बजे के बीच आभासी माध्यम से संपन्न हुई । बैठक में साहित्य विभाग के अखिल भारतीय टोली के सदस्य एवं कला कुंज  पत्रिका के संपादक आदरणीय श्री पद्मकांत शर्मा प्रभात जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । अवध प्रांत के उपाध्यक्ष-श्री शिवकुमार व्यास जी, महामंत्री-श्री अमित कुमार जी एवं सह महामंत्री- श्री चंद्रभूषण सिंह जी ने बैठक में संगटनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए अपने महत्वपूर्ण विचारों से सभी को लाभान्वित किया । साहित्य विभाग के प्रांतीय संयोजक अशोक अग्निपथी ने रुड़की, उत्तराखंड में पूर्व में आयोजित हुई साहित्य विभाग की अखिल भारतीय बैठक की निष्कर्षपरक परिचर्चा के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विषयों से सभी को अवगत कराते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं कार्य-योजना पर विस्तृत चर्चा किया । बैठक में प्रांतीय टोली के सम्मानित सदस्यों में डॉ अंबरीष अंबर जी, श्री ओपी वर्मा ओम जी, श्री अजय प्रधान जी, डा भास्कर शर्मा जी, श्री अटल नारायण जी ने बैठक में अपनी सहभागिता देते हुए अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार प्रकट करते हुए कुछ सुझाव भी दिए। बैठक को तकनीकी रूप से श्री अटल नारायण जी ने संचालित किया । बैठक संपन्न होने पर प्रांतीय महामंत्री श्री अमित कुमार जी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । यह जानकारी अवध प्रांत, साहित्य विभाग के संयोजक  अशोक अग्निपथी जी ने दी|  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow