छात्र आंदोलन की आवाज बनकर उभरे रागा !
Rahul Gandhi leads student protest movement
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव के द्वारा बीते दिन नेता विपक्ष राहुल गांधी ने धरना समाप्त करने के आग्रह ठुकराकर अपने तेवर दिखा दिये| इसके बाद पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल, प्रियंका और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत दूसरे नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया| इसके बाद राहुल गांधी यानि रागा ने जिस प्रकार से संघर्ष किया| अपनी छवि जुझारू नेता के तौर पर प्रस्तुत की| , यह सबकुछ विपक्ष के लिए उम्मीद जगाने वाला है| राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है| सरकार के प्रतिनिधि सोनम बांगचुक और काक्रोच जनता पार्टी से बातचीत कर रहे हैं| इसके अलावा पेपर लीक मसले पर संसद में चर्चा की तैयारी है| छात्र आंदोलन में राहुल गांधी के आगे आने के बाद सरकार डैमेज कंट्रोल में जुट गई है| अगले लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले विधान सभा चुनाव में अगर विपक्ष एकजुट रह सका तो राहुल जनता के बीच सत्ता के विरोध का मुख्य चेहरा बनकर उभर सकते हैं|
नीट विषय पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बुधवार होते- होते भाजपा बनाम कांग्रेस में तब्दील होता जा रहा है| देश भर में दोनों दल एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं| पटना से लेकर लखनऊ तक हिन्दी बेल्ट में लंबे समय बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा है| प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पहली बार रागा पीछे छोड़ चुके हैं| दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं| सपा सांसद डिम्पल यादव ने बीते दिनों जिस प्रकार आगे बढ़कर छात्रों के साथ मोर्चा संभाला, वो भी सपा के लिए बहुत उत्साहजनक है| बड़े नेताओं के छात्र आंदोलन में आने का ही प्रभाव रहा कि धरना स्थल से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने वाली दिल्ली पुलिस ने आनन- फानन में सबको छोड़ दिया| दिल्ली में सत्ता का गलियारा विपक्ष कि राजनीतिक हलचल से सक्रिय हो गया है| सत्ता पक्ष सांसद से लेकर सड़क तक विपक्ष का जवाब देने में जुट गई है| ऐसे में क्या विपक्ष आने वाले दिनों में एकजुट होकर केंद्र सरकार का मुक़ाबला कर पाएगा, या हर बार कि तरह इस बार भी विपक्ष का आंदोलन धराशायी हो जाएगा| आने वाले वक्त में जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा|
What's Your Reaction?