सवैया रचने में मनोज शुक्ल ‘मनुज’ने बनाया विश्व रिकार्ड
Manoj Shukla, 'Manuj' set a world record in composing Savaiya.
- ‘द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस’ने उपलब्धि को दर्ज कर सम्मानित किया
लखनऊ : देश के जाने- माने कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार मनोज शुक्ल"मनुज" ने सबसे ज्यादा‘सवैया’ रचकर विधव रिकार्ड बना दिया है|‘द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस’ने उनकी उपलब्धि को दर्ज कर सम्मानित किया है| वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते कवि हैं| मनुज सवैया कलश के सम्पादक हैं| बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी मनुज का जन्म उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद की गोला गोकर्ण नाथ नामक शिवनगरी में हुआ।
आप छ्न्द मर्मज्ञ हैं।वर्तमान में आपका निवास स्थान लखनऊ व कर्मक्षेत्र बरेली - उत्तर प्रदेश है।श्री शुक्ल एक राजपत्रित अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।अपने साहित्यिक अवदान के लिए आपको अनेकों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान,उत्तर प्रदेश द्वारा आपकी कृति "मन शिवाला हो गया" के लिए गया प्रसाद शुक्ल "सनेही" पुरस्कार(₹100000.00 , प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न) प्रदान किया गया।आप एक दर्जन (सवैया व घनाक्षरी)छंदों के जनक हैं।यह उनकी साहित्यिक क्षमता को रेखांकित करता है। आप उड़ान अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के प्रशासक भी हैं।मनुज जी इसी संस्था के अंतर्गत नि:शुल्क छंद ज्ञान देकर हिन्दी छंदों के प्रचार व प्रसार में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं।आपके द्वारा रचित "राधा चालीसा"अध्यात्म के क्षेत्र में अमूल्य साहित्यिक योगदान है।आप "मैंने जीवन पृष्ठ टटोले","मन शिवाला हो गया" व दुर्गा चालीसा आदि पुस्तकों के रचयिता हैं और आपके द्वारा सिसृक्षा (ओ0बी0ओ0समूह की वार्षिकी),शब्द मञ्जरी(काव्य संकलन) व गीत मंजूषा आदि कृतियों का सम्पादन भी किया गया है।साहित्यकार होने के साथ-साथ आप ज्योतिष मर्मज्ञ भी हैं।वैदिक ज्योतिष के अतिरिक्त टैरो कार्ड रीडिंग,अंक ज्योतिष व हस्तरेखा विज्ञान में भी आपका अच्छा अध्ययन है।
What's Your Reaction?