गोमती रिवर फ्रंट अग्रिम आदेशों तक बंद
Gomti Riverfront closed until further notice due to rising water levels
लखनऊ : जनपद लखनऊ में विगत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण गोमती नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। रिवर फ्रंट के दोनों तरफ (LHS & RHS) नदी का पानी बढ़ने से पाथ-वे आदि स्थानों पर जलभराव हो गया है। इससे फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत रिवर फ्रंट अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद किया गया है। इस दौरान टिकटिंग पूरी तरह बंद रहेगी और आगंतुकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
गोमती रिवर फ़्रंट लखनऊ शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं| यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं| लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश और अलग-अलग बैराजों से छोड़े गए पानी की वजह से लखनऊ में इसका जलस्तर काफी बढ़ गया है और ये खतरे के निशान के क़रीब पहुँच गया है| लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से सुरक्षा दृष्टि से यह कदम उठाया गया है|
What's Your Reaction?