नवयुग में 'सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
Grand organization of the program 'Seva Diwas-Ashirwad ka Diya' took place in Nandyug
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर,लखनऊ में माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ 'सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के द्वारा अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेशू भाटिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० मंजुला उपाध्याय एवं संयोजन मेजर (डॉ) मनमीत कौर सोढ़ी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि सत्कार के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती रेशू भाटिया ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, सम्मान और सकारात्मक संकल्प की भावना को अपने जीवन में उतारने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल निरंतर जारी रहनी चाहिए, ताकि समाज में सेवा और संवेदना का भाव और अधिक सुदृढ़ हो।
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सच्ची सेवा की शुरुआत अपने परिवार से होती है। माता-पिता का सम्मान करना, उनकी सेवा करना और उनके प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही सेवा का प्रथम सोपान है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल आधुनिक तकनीक और ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि संस्कार, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ।
श्रीमती भाटिया ने छात्राओं के उत्साह और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बेटियाँ आगे बढ़ेंगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा, सकारात्मकता और राष्ट्रहित की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
प्राचार्या प्रो० मंजुला उपाध्याय ने कहा कि सेवा और राष्ट्र-निर्माण का भाव हमारे जीवन का मूल आधार होना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर यह दीप प्रज्ज्वलन मात्र एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके द्वारा राष्ट्र-सेवा के संकल्पों और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति हमारी कृतज्ञता व समर्पण का प्रतीक है।कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। समाज में प्रत्येक व्यक्ति के कार्य और श्रम का सम्मान किया जाना चाहिए। महात्मा गांधी के जीवन से हमें सेवा, समानता और श्रम की गरिमा का संदेश मिलता है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा माह’ और ‘आशीर्वाद का दिया’ जैसे कार्यक्रम युवाओं में सेवा, संस्कार, बड़ों के सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम हैं। नकारात्मकता का उत्तर सकारात्मक कार्यों से ही दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर सेवा और सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्राचार्या प्रो० मंजुला उपाध्याय एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी मेजर (डॉ०) मनमीत कौर सोढी के मार्गदर्शन में उपस्थित समस्त प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर माननीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन की ईश्वर से भावपूर्ण कामना की।
इसी क्रम में अहिल्या बाई होल्कर सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित टैलेंट हंट में मेहंदी प्रतियोगिता में खुशी पासवान (B.Sc. सेम 3) ने प्रथम स्थान, शगुन प्रजापति (B.A. सेम 1) ने द्वितीय स्थान तथा फ़िज़ा सिद्दीकी (B.A. सेम 3) और पूर्वी वैश्य (B.Sc. सेम 1) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी गुप्ता (B.Sc. सेम 5), समीक्षा (B.Sc. सेम 1), महक अंसारी (B.Sc. सेम 1) और कायनात (B.Sc. सेम 1) को सांत्वना पुरस्कार मिला।
एकल गायन में आंचल सिंह (B.A. सेम 1) ने प्रथम, मानवी राजपूत (B.Ed. सेम 1) ने द्वितीय तथा दीपांशी तिवारी (B.A. सेम 3) ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में श्रेया सिंह (B.Sc. सेम 1) और अर्पिता मिश्रा (B.Sc. सेम 1) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, संस्कृति कांडपाल (B.Ed. सेम 1) ने द्वितीय स्थान तथा आस्था मौर्या (B.Sc. सेम 3) और गुन्नी गुप्ता (B.Sc. सेम 3) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं कीर्ति अवस्थी (B.A.), सिक्की तिवारी (B.Sc.), रिचा तिवारी (B.A.) और रोशनी चौधरी (B.A.) को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में पलक राठौर / अर्शी हयात (B.Sc. सेम 3) विजेता रहीं। पोस्टर प्रेजेंटेशन में ज्योति ने प्रथम, आराधना ने द्वितीय और मान्या गुप्ता (B.Sc.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में निकिता सिंह (B.A. सेम 3) ने प्रथम स्थान और विशाखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पॉट डेकोरेशन में शालू प्रजापति (B.Sc. सेम 3) ने प्रथम, आराधना बहेलिया (B.A. सेम 1) ने द्वितीय और निशा (B.A. सेम 1) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मोनो एक्टिंग में मुब्बशिरा सिराज (B.Ed. सेम 1) विजेता रहीं। एंकरिंग में निकिता सिंह (B.A. सेम 3) ने प्रथम, आनंदी अवस्थी (B.A. सेम 1) ने द्वितीय और इल्मा (B.A. सेम 1) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैशन शो में उत्कृष्ठा श्रीवास्तव (B.A. सेम 3) ने प्रथम, संस्कृति कांडपाल (B.Ed. सेम 1) ने द्वितीय और अंशिका गौतम (B.Sc.) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसी सिंह बी.ए. सेमेस्टर तृतीय, अंशिका सिंह बी एस सी सेमेस्टर प्रथम और महक B.Sc. सेमेस्टर प्रथम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
स्वरचित काव्य पाठ में निधि बाजपेयी बी ए. सेमेस्टर प्रथम ने प्रथम, मानवी राजपूत (B.Ed. सेम 1) ने द्वितीय तथा श्वेता शर्मा (B.Ed. सेम 1) व मुब्बशिरा सिराज (B.Ed. सेम 1) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता में मुब्बशिरा सिराज (B.Ed. सेम 1) विजेता रहीं। अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक संस्था 'एलन' द्वारा आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता मानवी राजपूत (B.Ed. सेम 1) ने प्रथम, शिवाली पांडे (B.Sc. सेम 1) ने द्वितीय तथा आमना असद (B.Ed. सेम 1) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब की नोडल प्रो सीमा सरकार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो० आभा पाल, डॉ० मनीषा बड़ौनिया, डॉ० ऐश्वर्या सिंह, डॉ० सुनीता सिंह, डॉ० चन्दन मौर्या, डॉ० अंकिता पाण्डेय, डॉ० अल्का सिंह, डॉ नेहा पाण्डेय,डॉ० श्वेता धर उपाध्याय, कु० दीक्षा, डॉ० अपर्णा राय सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता की जयघोष के साथ हुआ।
What's Your Reaction?