जंतर-मंतर पर सेलिब्रशन, छात्रों की जीत, प्रधान का इस्तीफा

Dharmendra Pradhan tenders resignation as Union Education Minister

Jul 25, 2026 - 15:34
 0  17
जंतर-मंतर पर सेलिब्रशन, छात्रों की जीत, प्रधान का इस्तीफा

-          दिपके ने कहा डेमोक्रेसी की सुबह हो गई है| अभी दो मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा  

नई दिल्ली : आखिरकार छात्र शक्ति के आगे देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को झुकना ही पड़ा| उन्होने इस्तीफा देते हुए कहा कि मैंने कभी अपनी ज़िम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा| मैंने छात्र और देशहित में इस्तीफा दे दिया है| यह खबर जैसे ही जंतर- मंतर धरना- स्थल पर पहुंची, छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी| छात्रों का सेलिब्रेशन शुरू हो गया| सभी छात्रों ने राष्ट्रगान गाकर एक दूसरे को जीत कि बधाई दी| कक्रोच जनता पार्टी के अगुवा अभिजीत दिपके ने शिक्षा मंत्री के  इस्तीफे के बाद कहा कि हमने कर दिखाया| लोकतन्त्र की जीत हुई| डेमोक्रेसी की सुबह हो गई है| लोकतन्त्र में डरना नहीं बोलना जरूरी है|”  उन्होने कहा कि ये आंदोलन तब तक नहीं समाप्त होगा, जब दो अन्य प्रमुख मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं|  

अभिजीत दिपके ने कहा कि हमारी अभी हमारी दो मांगे और हैं| पहली जिन छात्रों ने त्महत्या की है उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए| दूसरी छात्रों के खिलाफ हिंसा करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए|

दिपके ने कहा कि इनको लाइन में लाना जरूरी है| हम ऐसे ही नहीं जाएंगे| हम काकरोच हैं| एकबार घुस जाते हैं तो निकलते नहीं हैं| हमारी मांग है कि एक करोड़ का मुआवजा आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को दिया जाए|  साथ पुलिस वाले गुंडों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाए|   

दिपके ने कहा पुलिस कर्मी संदीप लंबा, अजय शर्मा, सचिन शर्मा के खिलाफ एक्शन लिया जाए | अगर मंत्री से इस्तीफा लिया है तो तुम लोग क्या हो| छात्रों के ऊपर से सारे मुकदमें वापस होने चाहिए| सब कहते थे कि ये सरकार सुनती नहीं है| इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते हैं लेकिन हमने कर दिखाया| झुकती है दुनियाँ झुकाने वाला चाहिए|  

आंदोलन के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा अभी कोई कहीं नहीं जा रहा है| अभी सरकार से वार्ता करने जा रहे हैं| जब तक सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं| तब तक आंदोलन जारी रहेगा| आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा| ये बहुत बड़ी जीत है| उधर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि मैंने कभी ज़िम्मेदारी से मुंह नहीं फेरा| पिछले दस दिनों के घटनाक्रम से काफी दुखी था| छात्र और देशहित में इस्तीफा दिया है|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow