अभिनेता राजपाल यादव को जेल की रोटी खानी ही पड़ेगी
Delhi High Court sentences Rajpal Yadav to 3 months' imprisonment in cheque bounce case
- चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा, पत्नी पर भी जुर्माना
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में एक बार फिर जेल जाना पड़ेगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें तीन महीने के कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में उनकी पत्नी राधा यादव पर भी जुर्माना लगाया गया है।
यह मामला लंबे समय से अदालत में लंबित था। अदालत के आदेशों का पालन नहीं करने और चेक बाउंस प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले भी राजपाल यादव इसी मामले में तिहाड़ जेल जा चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह पैसे नहीं देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें बार-बार जेल ही क्यों न जाना पड़े।
हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद अब अभिनेता को फिर से तीन महीने की सजा भुगतनी होगी। इस निर्णय के साथ वर्षों से चल रहा चेक बाउंस विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
What's Your Reaction?