जेल से छूटे निलंबित सिपाही ने 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर की हत्या
Suspended cop released from jail abducts and murders 10-year-old girl
जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना खिलाकर रात करीब नौ बजे घर लौट रही थी, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंची। परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में भर्ती 13 वर्षीय बहन ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहने युवक ने पहले पता पूछा, फिर बच्ची को बाइक से घर छोड़ने की बात कही। पुलिस के अनुसार आरोपित एक वर्ष पहले भी रेलवे स्टेशन से एक बंगाली युवती के अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
What's Your Reaction?