सनातन समर्थक पार्टी का लखनऊ से राजनीतिक आगाज, राष्ट्रहित और जनसेवा को बताया मूल संकल्प
Sanatan Samarthak Party launches its political journey from Lucknow, names national interest and public service as its core resolution
लखनऊ: सनातन समर्थक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप आर्य ने कहा कि पार्टी का गठन केवल चुनाव लड़ने अथवा सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं हुआ है। पार्टी राजनीति को जनसेवा, राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रभावी माध्यम बनाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आर.बी.एन. पाण्डेय ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, शिक्षित वर्ग और प्रबुद्ध नागरिकों को संगठन से जोड़ते हुए व्यापक जनभागीदारी आधारित राजनीतिक संगठन के रूप में पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
राजधानी स्थित उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, चाइना बाजार गेट में रविवार को सनातन समर्थक पार्टी का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की नई राजनीतिक यात्रा का विधिवत आगाज हुआ। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप आर्य ने पार्टी के विजन, मिशन, नीतियों और आगामी राजनीतिक दिशा को मीडिया एवं उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर संतगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्धजन एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और आधुनिक विकास एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। पार्टी शिक्षा, रोजगार, तकनीक, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देगी।
What's Your Reaction?