कॉकरोच जनता पार्टी का ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ का ऐलान
Cockroach Janata Party announces 'Jantar Mantar Season 2
कॉकरोच जनता पार्टी का ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ का ऐलान
- देशभर में निकालेगी लिसनिंग टूर
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर जल्द एक और प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया। दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली में पार्टी के वॉलेंटियर्स की बैठक के लिए हॉल तलाशने के दौरान उन्हें जगह देने से इनकार किया गया और कई लोगों ने इसके पीछे ‘ऊपर से दबाव’ होने की बात कही।
दीपके ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले के पीछे बीजेपी का हाथ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पार्टी अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। इससे पहले NEET पेपर लीक मामले को लेकर CJP ने जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया था। यह आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पार्टी की मांगें माने जाने के बाद खत्म हुआ था।
देशभर में होगा ‘लिसनिंग टूर’
CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने बताया कि पार्टी अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है। इस दौरान अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिक्षा से जुड़े मुद्दे सुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी एक व्यापक कैंपेन भी चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए देशभर में अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में आंदोलन के अगले चरण और कार्यक्रमों की रूपरेखा स्पष्ट की जाएगी।
What's Your Reaction?