यूपी टी 20 का आगाज, विधान सभा अध्यक्ष ने किया ट्राफी का लोकार्पण  

UP T20: up Legislative Assembly Speaker unveiled the trophy

Aug 12, 2026 - 20:13
 0  12
यूपी टी 20 का आगाज, विधान सभा अध्यक्ष ने किया ट्राफी का लोकार्पण  

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश विधान भवन में आज यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी का लोकार्पण विधान सभा अध्यक्ष सतीश माहाना ने किया| उन्होने लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर से मुलाक़ात की| साथ ही लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आगामी सीजन की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर चर्चा हुई। विधान सभा पहुंचे खिलाड़ियों में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिज़वी, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक, गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान स्वास्तिक चिकारा तथा काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा शामिल रहे।

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया कि टूर्नामेंट पहली बार दो जगहों पर खेला जाएगा।  ओपनिंग सेरेमनी 14 अगस्त को लखनऊ में होगी| कानपुर में क्लोजिंग सेरेमनी होगी| यहाँ पर फाइनल का मुक़ाबला होगा । नॉकआउट स्टेज के मैच भी कानपुर में ही होंगे । क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला 3 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का दूसरा क्वालिफायर 4 सितंबर को होगा। यूपी टी20 लीग सीजन 4 का फाइनल 6 सितंबर को खेला जाएगा।

यूपी टी20 लीग 2026 की शुरुआत रोमांचक होने की उम्मीद है। पहले वीकेंड में कई मैच खेले जाएंगे|  जिसमें 15 अगस्त को नोएडा किंग्स का मुकाबला कानपुर सुपरस्टार्ज से और लखनऊ फाल्कन्स की भिड़ंत गौर गोरखपुर लायंस से होगी। 16 अगस्त को काशी रुद्रास का मुकाबला कानपुर सुपरस्टार्ज से होगा। वहीं, दिन के दूसरे मैच में मेरठ मावेरिक्स की भिड़ंत गौर गोरखपुर लायंस से होगी। 17 अगस्त को नोएडा किंग्स और लखनऊ फाल्कन्स आमने-सामने होंगे। इसके बाद 18 अगस्त को काशी रुद्रास की टीम गौर गोरखपुर लायंस से मुकाबला करेगी।

फैंस को 19 अगस्त को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां लखनऊ फाल्कन्स का सामना मावेरिक्स से होगा। 20 अगस्त को दो मैच (डबल-हेडर) होंगे; दोपहर में गौर गोरखपुर लायंस का मैच नोएडा किंग्स से होगा और शाम को कानपुर सुपरस्टार्ज का मुकाबला काशी रुद्रास से होगा। कानपुर लेग की शुरुआत 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow