राष्ट्रमंडल खेल 2026 : मंगलवार को भारत की झोली में चार पदक, शर्मिला को स्वर्ण  

Congratulations to Sharmila for a very special Gold in the Women's Shot Put F57 event and also for a season-best throw. This remarkable performance ends a two decade long wait for a Para Athletics Gold at the Commonwealth Games.

Jul 28, 2026 - 19:04
 0  2
राष्ट्रमंडल खेल 2026 : मंगलवार को भारत की झोली में चार पदक, शर्मिला को स्वर्ण  

-          पुरुषों की ऊंची कूद स्‍पर्धा में सर्वेश कुशारे को रजत

नई दिल्ली : ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया| पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में सर्वेश कुशारे ने रजत पदक हासिल किया| महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में शर्मिला को स्वर्ण पदक हासिल किया| पुरुषों के 79 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में वल्लूरी अजय बाबू ने रजत जबकि महिलाओं की 58 किलोग्राम स्पर्धा में बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने कांस्य पदक हासिल किया|

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक के लिए दो दशक लंबी प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। शर्मिला की इस उपलब्धि पर देश को गर्व है|

पीएम मोदी ने कहा कि देश को सर्वेश कुशारे पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने भविष्य में उनकी और अधिक सफलताओं की कामना की। उन्होने कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी| इसी प्रकार महिलाओं की 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow