ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलन में भारतीय छाए

Prime Minister Congratulates Raja Muthupandi on winning Silver in Weightlifting at the Glasgow Commonwealth Games

Jul 27, 2026 - 15:03
 0  4
ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलन में भारतीय छाए

-          पीएम ने रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई दी

नई दिल्ली : ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है| मीराबाई चानू और सिंह के बाद राजा मुथुपंडी ने पदक हासिल किया है| पुरुषों के 65 किलोग्राम स्‍पर्धा में मुथुपंडी ने रजत पदक हासिल किया है| प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक जीतने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 65 किलोग्राम स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सफलता से हर भारतीय प्रसन्‍न और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्‍होंने मुथुपंडी के आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:

"भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक!

ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 65 किलोग्राम स्‍पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपंडी को बधाई। उनकी सफलता से हर भारतीय प्रसन्‍न और गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके आने वाले प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow