वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी को रजत पदक
Prime Minister congratulates Gyaneshwari Yadav on winning Silver Medal in Weightlifting at the Commonwealth Games Glasgow 2026
नई दिल्ली : ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक हासिल किया है| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है|
पीएम मोदी ने कहा कि यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने उनके आगे के सफर के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
"ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई। यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।
What's Your Reaction?