भारोत्तोलक ऋषिकांता ने रजत जीता
Indian weightlifter, Rishikanta won silver
नई दिल्ली : राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है| 48 किग्रा भर वर्ग में मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद ऋषिकांता सिंह चानंबम के रजत पदक हासिल किया है| उनके पदक जीतने से पूरा भारत गौरवान्वित महसूस कर रहा है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानंबम के रजत पदक जीतने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने पर गर्व व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे देश को अपार खुशी दी है।
पीएम मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि वे निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करते रहें और अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने साझा किया:
"भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानंबम के रजत पदक जीतने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने पर पर बहुत गर्व है। उनके दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे देश को अपार खुशी दी है। मेरी कामना है कि वे निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त करते रहें और अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!
What's Your Reaction?