राष्ट्रमंडल खेल 2026 : भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एकबार फिर स्वर्ण जीता
Prime Minister congratulates weightlifter Mirabai Chanu on winning Gold at Commonwealth Games 2026
- प्रधानमंत्री 48-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
नई दिल्ली : भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एकबार फिर शानदार प्रदर्शन कर सभी भारतवासियों को गौरवान्वित किया है| उन्होने 48-किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है| साथ ही एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेल में अपना कौशल दिखाकर स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक और अपने नाम कुल चार राष्ट्रमंडल पदक के साथ, वह हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 48-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मीराबाई चानू ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मोदी ने इस बात का उल्लेख किया कि राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक जीतने और अपने नाम कुल चार-राष्ट्रमंडल पदक करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;
"भारतीय भारोत्तोलन में एक और गौरवशाली अध्याय!
प्रतिभावान मीराबाई चानू ने 48-किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेल में अपना कौशल दिखाया और स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार स्वर्ण पदक और अपने नाम कुल चार राष्ट्रमंडल पदक के साथ, वह हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें हार्दिक बधाई! आगे के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
What's Your Reaction?