भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप, पीएम ने दी बधाई

Prime Minister Narendra Modi congratulated the Indian Women's Cricket Team for winning the Asia Cup 2026 title after beating Sri Lanka by 72 runs in the final

Sep 14, 2026 - 11:19
 0  2
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप, पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली : भारत महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया| हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। इसके साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रेरणादायक जीत करार दी|

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया| शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी| 183 रनों को डिफेंड करते हुए श्री चरणी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए|

183 रनों का पीछा करते हुए भारत की ओर से  क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी (4) को आउट कर दिया| इसके बाद श्रीलंका की पारी जल्द ही बिखर गई| प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया। उन्होने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow