शारीरिक प्रताड़ना से क्षुब्ध बहू ने ससुर का गुप्तांग काटा

Daughter-in-law cut off father-in-law's private part, anguished by physical harassment/abuse

Jul 18, 2026 - 11:55
 0  4
शारीरिक प्रताड़ना से क्षुब्ध बहू ने ससुर का गुप्तांग काटा

मुजफ्फरनगर। जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि लंबे समय से ससुर द्वारा कथित शारीरिक उत्पीड़न और जबरन संबंध बनाने की कोशिशों से परेशान बहू ने क्षुब्ध होकर ब्लेड से गुप्तांग काटकर ससुर के साथ में पकड़ा दिया। जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका ससुर अक्सर घर में अकेला पाकर उसके कमरे में घुस जाता था और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करता था। उसने कई बार इस बारे में अपने पति, जो बाहर काम करता है, को जानकारी दी, लेकिन पति ने उसकी बात पर विश्वास करने के बजाय उसे ही डांट दिया और झूठा बताया।

बहू का आरोप है कि घटना वाले दिन भी ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इससे तंग आकर उसने आत्मरक्षा में पास में रखा ब्लेड उठाया और हमला कर दिया। हमले में ससुर का गुप्तांग काट गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर जोड़ कर उनका इलाज कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर भोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और चिकित्सकीय रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow