केजीएमयू : डॉक्टरों को हॉस्टल मेस में नहीं मिलेगा नॉनवेज का स्वाद  

KGMU Lucknow bans preparation of non-veg items at hostels after UP guv's directions

Jul 15, 2026 - 11:02
 0  18
केजीएमयू : डॉक्टरों को हॉस्टल मेस में नहीं मिलेगा नॉनवेज का स्वाद  

लखनऊ: केजीएमयू  डॉक्टरों को हॉस्टल मेस में नहीं मिलेगा नॉनवेज का स्वाद

केजीएमयू प्रशासन ने सभी 18 हॉस्टल मेस में नॉन-वेज खाना पकाने और परोसने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई। छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार बाहर से नॉन-वेज खाना ऑर्डर कर सकेंगे या स्वयं बना सकेंगे।स्टूडेंट वेलफेयर के डीन और चीफ प्रॉक्टर की सहमति से मेस में नॉन-वेज पर रोक का आदेश जारी।

केजीएमयू मेस से जुड़ा यह फैसला राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हालिया निरीक्षण के बाद लिया गया। निरीक्षण के दौरान नॉन-वेज कुकिंग किचिन में साफ-सफाई की कमी पर राज्यपाल ने नाराजगी जताई थी।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यूपी की यूनिवर्सिटीज की चांसलर भी हैं।

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर राज्यपाल ने बताया कि तीन हॉस्टलों में नॉन-वेज खाना बनते हुए पाया गया था। 500 से ज्यादा छात्रों वाले हॉस्टलों की दो मेस में एक्सपायर्ड मसाले इस्तेमाल होते पाए गए जो स्वास्थ्य के हिसाब से गंभीर चूक बताया।

केजीएमयू प्रशासन को खाने की क्वॉलिटी बेहतर करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। छात्रों को अच्छी क्वॉलिटी का पनीर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। चांसलर गवर्नर के निरीक्षण में मिली कमियों पर सुधारात्मक कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow