राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले में संसद में चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार
Indi alliance to raise Ram Mandir donation row
20 जुलाई से मानसून सत्र, 22 को राम जन्म भूमि ट्रस्ट की बैठक
नई दिल्ली : 20 जुलाई को संसद का मानसूत्र सत्र शुरू होने के साथ देश की राजनीति में गर्माहट आ सकती है| रविवार को विपक्ष में सर्व दलीय बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के इरादे जाहिर कर कर दिए हैं| विपक्ष नीट और सोनम बांगचुक समेत परिसीमन के मुद्दे पर सरकार को घेरने का मन बना चुका है| हालांकि सबसे ज्यादा हंगामा श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर हो सकता है|
मंदिर ट्रस्ट की बैठक 22 जुलाई को अयोध्या में आयोजित है। मंदिर ट्रस्ट से दो ट्रस्टियों के त्यागपत्र देने से रिक्त स्थान को नए नामों से भरने के विषय के साथ मंदिर/ट्रस्ट के प्रशासनिक संचालन के लिए सीईओ व्यवस्था को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। गौरतलब है कि ट्रस्ट के आजीवन सदस्यों में शामिल चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है| हालांकि विपक्ष अभी भी चढ़ावा चोरी को लेकर दोनों की भूमिका पर हमलावर है| दोनों को कानून के दायरे में लाने की मांग कर रहा है| दूसरी ओर एसआई टी सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपने जा रही है| ऐसे में सोमवार से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले सत्ताधारी राजग और विपक्षी दलों, दोनों ने अपनी मोर्चा संभाल लिया है।
What's Your Reaction?