72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : आर्टिकिल 370 सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन, ममूटी अभिनेता, यामि गौतम अभिनेत्री
72nd National Film Awards for the year 2024 Announced
- रणदीप हुड्डा ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के साथ नए (डेब्यू) निर्देशक का पुरस्कार मिला
- सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार 'भंगार' को मिला; 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला
- ब्लॉकबस्टर फिल्में 'कल्कि 2898 एडी', 'पुष्पा: द रूल पार्ट-02', 'स्त्री 2' और 'अमरन' छाई रहीं
नई दिल्ली : वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा आज की गई। ये पुरस्कार भारतीय सिनेमा में फीचर फील्मों, नॉन-फीचर फ़िल्मों और सिनेमा पर लिखे गए लेखों में बेहतरीन उपलब्धियों को सम्मान देते हैं।
'आर्टिकल 370' ने बेस्ट फीचर फील्म का पुरस्कार जीता, जबकि 'भंगार' को बेस्ट नॉन-फीचर फील्म और 'राम-नामी' को बेस्ट वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का पुरस्कार मिला। यामी गौतम ने 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार जीता, जबकि ममूटी ('ब्रह्मयुगम') और कार्तिक आर्यन ('चंदू चैंपियन') ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार साझा किया। रणदीप हुड्डा ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार जीता, जबकि 'कल्कि 2898 एडी', 'अमरन', 'पुष्पा: द रूल पार्ट-02', 'भूल भुलैया 3' और 'स्त्री 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने भी बड़े पुरस्कार हासिल किए, जो भारतीय सिनेमा की विविधता और बेहतरीन गुणवत्ता को दर्शाते हैं।
इन पुरस्कारों की घोषणा फीचर फिल्म जूरी के चेयरमैन श्री जयराज, नॉन-फीचर फिल्म जूरी के चेयरमैन श्री असीम सिन्हा और सिनेमा पर बेस्ट राइटिंग जूरी के चेयरमैन श्री ए. चंद्रशेखर ने की। इस मौके पर संयुक्त सचिव (फिल्म्स) डॉ. अजय नागभूषण एम.एन. और प्रधान महानिदेशक, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के श्री धीरेंद्र ओझा भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?