श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ के लिए करना होगा इंतजार
The Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust has postponed the appointment of the Ayodhya Ram Temple's first Chief Executive Officer (CEO) by at least another month
- अधिक संख्या मेन आवेदन के कारण लग रहा है चयन में समय
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानि सीईओ की नियुक्ति के लिए अभी इंतजार करना पद सकता है| इसका कारण पद के लिए 200 से अधिक आवेदकों का प्रार्थना पत्र है| ट्रस्ट की समिति फिलहाल आवेदन की जांच कर रही है जिसमें एक माह का समय लग सकता है| श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों की आज हुई बैठक में सीईओ और दो सदस्यों की नियुक्ति समेत कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई|
ट्रस्ट की बैठक में उपयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का चयन करने के लिए गठित समिति ने चयन के लिए एक माह का अधिक समय मांगा | दरअसल यह अतिरिक्त समय इस पद के लिए उम्मीदवारों के बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण मांगा गया है | चढ़ावे की राशि की गणना प्रक्रिया में अनियमितता की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एस आई टी ) की अंतिम रिपोर्ट अभी तक प्राप्त ना होने के कारण इस मामले पर चर्चा नहीं हो सकी | स्टेट बैंक के साथ चढ़ावे के संबंध में हुए सम्झौता ज्ञापन के अंतर्गत दायित्व निर्वहन में बैंक की ओर से त्रुटियों के संबंध में भी चर्चा की गयी | न्यास ने अनियमितताओं के प्रकाश में आने के बाद बैंक की प्रतिकृया और गंभीरता के अभाव पर निराशा व्यक्त की | न्यास की वित्त समिति को बैंक के साथ सम्बन्धों और मानक प्रक्रियाओं पर पुनर्विचार करके समुचित निर्णय लेने को कहा गया |
राम मंदिर में सोने और चाँदी के चढ़ावे की मात्र और शुद्धता की जांच का कार्य रिजर्व बैंक की सहायक संस्था मिंट द्वारा ही की आगे भी जारी रहेगा | बैठक में श्रावण मास में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आने की संभावना के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त पर भी चर्चा हुई | बैठक में न्यासी मण्डल में रिक्त स्थानों की पूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया गया |
What's Your Reaction?