छह दिन बाद वकील साहब के 'माऊ' तोते की घर वापसी
Lawyer's parrot 'Mau' found after 6 days
- 50 हजार देकर वापस लाए परिवार का लाडला तोता
आगरा। छह दिन की बेचैनी, सैकड़ों कॉल और 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा के बाद आखिरकार आगरा के इनकम टैक्स वकील सुनील सिंह का पालतू तोता 'माऊ' रविवार दोपहर अपने घर लौट आया। माऊ के मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और घर का माहौल भावुक हो उठा।
सुनील सिंह ने बताया कि रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने वीडियो कॉल पर माऊ को दिखाया, जिससे उसकी पहचान हो गई। इसके बाद शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में मुलाकात हुई। चेहरा ढके हुए व्यक्ति ने 50 हजार रुपये लेने के बाद माऊ उन्हें सौंप दिया। सुनील का कहना है कि उस व्यक्ति ने किसी को जानकारी देने पर तोता न लौटाने की धमकी भी दी थी।
सुनील सिंह ने बताया कि माऊ उनके परिवार का सदस्य है। वह उन्हें "पापा" और पत्नी को "मम्मी" कहता है। 13 जुलाई को तेज हवा के दौरान वह उनके कंधे से उड़ गया था। उसकी तलाश में शहरभर में होर्डिंग लगवाई गई थीं और इनाम की घोषणा की गई थी। इस बीच करीब 1500 फोन आए, जिनमें कई लोगों ने फर्जी दावे कर एडवांस पैसे मांगने की कोशिश भी की।
इंडियन रिंगनेक नस्ल का यह तोता अब फिर अपने परिवार के बीच है और उसके लौटने से घर की रौनक वापस आ गई है।क जागरूकता को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं को दूर करने में मदद करने के द्वारा कैंसर, मधुमेह, मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीमारियों की रोकथाम केवल सरकारों या डॉक्टरों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी है जिसके लिए समाज के हर वर्ग की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।
What's Your Reaction?