जापान ओपन जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु को पीएम ने दी बधाई

Prime Minister congratulates PV Sindhu on winning Japan Open 2026

Jul 20, 2026 - 12:00
 0  4
जापान ओपन जीतकर इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु को पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान जापान की स्टार खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेमों में हराकर जापान ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सिंधु ने अपने करियर का पहला BWF सुपर 750 खिताब भी जीत लिया। इस जीत के साथ 31 वर्षीय  सिंधु का लगभग दो साल का खिताबी सूखा भी समाप्त हो गया।

पीवी प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत की बेहतरीन शटलर पीवी सिंधु को जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी। वे यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। श्री मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान पीवी सिंधु का दृढ़ संकल्प और असाधारण कौशल देखने को मिला और वे देश भर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को खेलने और शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow