फिल्म, गेमिंग और कहानी कहने की कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा वेव्स 2.0

Chief Minister of Maharashtra on preparations for WAVES 2027 in Mumbai

Jul 18, 2026 - 12:53
Jul 18, 2026 - 12:54
 0  5
फिल्म, गेमिंग और कहानी कहने की कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा वेव्स 2.0

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा महाराष्ट्र सरकार से वेव्स के दूसरे संस्करण को और भी सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया

मुंबई : फिल्म, संगीत, गेमिंग, एनिमेशन और कहानी कहने की कला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की पहल की गई है| इसी कारण वेव्स को वैश्विक मंच के तौर पर तैयार किया जा रहा है जिससे दुनिया भर के कलाकारों और क्रिएटर्स के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार के नेतृत्व में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। बैठक में वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2027 के दूसरे संस्करण की तैयारियों की शुरुआती चर्चा को लेकर विचार विमर्श किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा कि वेव्स 2025 का पहला संस्करण बेहद सफल रहा। वेव्स का पहला संस्करण 1 से 4 मई, 2025 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। श्री फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वेव्स को एक वैश्विक मंच के तौर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है|  इसलिए वेव्स का दूसरा संस्करण 2027 में मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों में प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी, अतिरिक्त सचिव श्री प्रभात,  सूचना और प्रसारण मंत्रालय की महानिदेशक (पश्चिम क्षेत्र) सुश्री स्मिता वत्स शर्मा, संयुक्त सचिव (आईपी एंड सी) श्री सी. सेंथिल राजन, संयुक्त सचिव (प्रसारण) श्री पृथुल कुमार, संयुक्त सचिव (फिल्म) डॉ. अजय नागभूषण एमएन, संयुक्त सचिव (संस्थान) डॉ. के.के. निराला, एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम और अन्य अधिकारी शामिल थे। बैठक में शामिल महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों में मुख्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री श्रीकर परदेशी, प्रधान सचिव (उद्योग, निवेश और सेवाएँ) डॉ. पी. अनबलगन, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आयुक्त सुश्री अश्विनी भिड़े और डीजीआईपीआर के महानिदेशक श्री बृजेश सिंह तथा अन्य शामिल थे।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार ने वेव्स 2027 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। समीक्षा के बाद, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर का दौरा किया गया, जहाँ 2025 में वेव्स का पहला संस्करण आयोजित किया गया था और यहीं पर वेव्स का अगला संस्करण भी आयोजित करने का प्रस्ताव है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow