किसानों को खेती- बाड़ी के लिए आसानी से मिलेंगे यंत्र

agriculture department of uttar pradesh

Jul 16, 2026 - 20:30
 0  2
किसानों को खेती- बाड़ी के लिए आसानी से मिलेंगे यंत्र

-          आठ अगस्त तक कृषि विभाग में कर सकते हैं आवेदन

लखनऊ : प्रदेश के किसानों को खेती- बाड़ी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा| कृषि विभाग जरूरतमंद किसानों को ये यंत्र उपलब्ध कराएगा| किसान इन यंत्रों को लेने के लिए आसानी से बुकिंग कर सकते हैं| उप कृषि निदेशक  विनय कुमार कौशल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग में संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों द्वारा www.agriculture.up.gov.in पर दिनांक 16.07.2026 से 10.08.2026 तक कृषि यंत्रो की बुकिंग की जा सकती है।

कृषि यन्त्रीकरण की समस्त योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर (एस0एम0ए0एम0 व सी0आर0एम0 योजना) फार्म मशीनरी बैक (एफ0पी0ओ0 हेतु), एग्रीग्रेटर, कृषि ड्रोन फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यन्त्र एवं अन्य एकल कृषि यन्त्र/कृषि रक्षा उपकरण की बुकिग कर अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। किसान भाईयों द्वारा अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाने पर किसान कार्नर के पास यंत्र बुकिंग प्रारम्भ पर क्लिक कर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु उप कृषि निदेशक लखनऊ कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हे।

प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यू (सी0आर0एम0) योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन वाले एकल कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर पर अधिकतम 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।     सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन के अन्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी हेतु), 40 प्रतिशत अनुदान तथा एकल कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देय है।

      कृषि ड्रोन हेतु कृषि स्नातक एग्रीजंक्शन, ग्रामीण उद्यमी एवं एफ0पी0ओ0 तथा फार्म मशीनरी बैंक हेतु एफ0पी0ओ0 लाभार्थी होगें।

      लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।

      आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। ई- लॉटरी में चयनित न होने वाले सम्बन्धित किसानो को जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी।

      रू0 10001/- से 100000/- तक अनुदान के कृषि यंत्रो के जमानत की धनराशि रू0 2500/- होगी।

      रू0 100000/- से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों के जमानत की धनराशि रू0 5000/- होगी।

      उक्त योजनाओं के अन्तर्गत जनपद में इच्छुक कृषकगण उपरोक्त यंत्रो की बुकिंग दिनांक 10.08.2026 को रात्रि 12 बजे से पूर्व ही आनलाइन कर सकते है।

विनय कुमार कौशल, उप कृषि निदेशक, लखनऊ द्वारा जनपद के कृषको से आह्वान किया गया कि इच्छुक किसान टोकन जेनरेट करने के अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुये समय से कृषि विभाग के पोर्टल से कृषि यंत्रो की बुकिंग करने का कष्ट करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow